Headlines

8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे


नवरात्रि का समय चल रहा है और हर कोई अपने धार्मिक कामों और पूजा पाठ में व्यस्त है. कई जगह भंडारे चल रहे हैं तो कई लोग डांडिया आयोजन में जाकर अपने अपने हिसाब से नवरात्रि मना रहे हैं. लेकिन एक छोटा बच्चा जो अब तक ठीक से चलना नहीं सीखा है उसने नवरात्रि को जिस तरह से सेलिब्रेट किया है वो वाकई लोगों को हैरान कर रहा है. माता के भजनों पर थिरकते इस नन्हें भक्त को जिसने भी देखा उसने बच्चे की और उसके संस्कारों की जमकर तारीफ की. वीडियो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बच्चे की उम्र 8 केवल 8 महीने है.

नवरात्रि में भजनों पर झूमता दिखा नन्हा भक्त

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नन्हां सा बच्चा जिसने अभी तक चलना भी नहीं सीखा है नवरात्रि में माता की भक्ति में डूबा हुआ है. घर में एक कोने में लगी टीवी में माता के धार्मिक भजन चल रहे हैं और यह बच्चा वॉकर में खड़ा होकर भजनों को ऐसे सुन रहा है मानों उसे सब समझ आ रहा हो. भक्ति में यह बच्चा धीरे धीरे इतना रज जाता है कि भजनों की धुन पर नाचने लगता है. बच्चे की भक्ति देखकर घर वाले भी हैरान रह जाते हैं और फोन निकालकर इस प्यारे से पल को कैमरे में कैद कर लेते हैं.

बच्चे ने मजेदार तरीके से लगाए माता के जयकारे

वीडियो में बच्चा जिस तरह से भजनों पर झूमता दिख रहा है उससे साफ पता लग रहा है कि उसे शुरू से भक्तिमय माहौल मिला है. ऐसे में नवरात्रि के समय पर माता के भजनों ने बच्चे को और ज्यादा उत्साह से भर दिया है जिसके बाद वह डांस भी कर रहा है और माता के जयकारे भी लगा रहा है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

यूजर्स बोले, संस्कार उम्र से बड़े हैं इसके

वीडियो को @ChapraZila नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बच्चे देवी का ही रूप होते हैं. एक और यूजर ने लिखा…संस्कार उम्र से बड़े हैं इसके. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस उम्र में भक्ति का मार्ग मिलना वाकई शानदार है.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *