Headlines

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने


तेलंगाना के एक शख्स को सिक्कों की बचत करना फायदा पहुंचा गया. 51 साल के बी रवि जोसेफ ने रोजमर्रा में होने वाली खरीदी से जो सिक्के बचते थे उन्हें करीब तीन सालों तक इकट्ठा किया और जब नई गाड़ी लेने का वक्त आया तो उन्होंने गाड़ी की पूरी कीमत करीब 1.23 लाख रुपये 10 रुपे के सिक्कों से चुकाई जिनकी संख्या 12300 थी. सोशल मीडिया पर अब यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स भी हैरान हैं. लोग सवाल भी कर रहे हैं कि क्या इतने सिक्कों से एक साथ पेमेंट किया जा सकता है.

10 रुपये के 12 हजार सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा शख्स

दरअसल, जोसेफ ने 10 अक्टूबर 2023 से सिक्के जमा करना शुरू किया. जबकि उस वक्त बाजारों में 10 रुपये के नकली सिक्कों की अफवाह थी और कहा जा रहा था कि यह सिक्के बंद हो सकते हैं. बावजूद इसके परिवार ने इन सिक्कों को जमा करना जारी रखा. इसके बाद जब परिवार का स्कूटर लेने का मन हुआ तो परिवार ने बजाए कैश निकालने के उन्हीं सिक्कों का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया जिन्हें वे 3 सालों से जमा कर रहे थे. 

शोरूम स्टाफ को लगा 2 घंटे का समय

बी जोसेफ इन सिक्कों को लेकर शोरूम पहुंचे जिन्हें देखकर शोरूम स्टाफ भी दंग रह गया. बी जोसेफ के पास 10 रुपये के 12300 सिक्के थे जो कुल मिलाकर 1 लाख 23 हजार रुपये हो रहे थे. जोसेफ लक्सेट्टीपेट स्थित एक होंडा के शोरूम पहुंचे और अपने स्कूटर की खरीद पूरी की. शोरूम स्टाफ को यह सिक्के गिनने में करीब 2 घंटे का वक्त लगा और उन्होंने इस कीमत की पुष्टि कर गाड़ी की चाबी जोसेफ को सौंप दी.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

यूजर्स बोले, यहां जमा करने बैठो तो बच्चे चिप्स खरीद लाते हैं

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह मामला वायरल हुआ यूजर्स हैरान रह गए और तरह तरह के रिएक्शन देने लगे. एक यूजर ने लिखा…यहां सिक्के जमा करने लगो तो अगले ही दिन बच्चे चिप्स खरीद लाते हैं. एक और यूजर ने लिखा….भाई के सब्र को सलाम है, तीन सालों तक जमा किए गए सिक्कों को देखा तक नहीं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या इतने सिक्कों को देखकर शोरूम स्टाफ मना कर सकता है? मना कर दे तो इसकी शिकायत कहां होगी.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *