Headlines

BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद


कन्नौज जिले से गुजरने वाले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. कन्नौज लोकसभा सीट से पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक के काफिले के साथ चल रही स्कॉर्ट गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में सिपाही अभिषेक त्रिपाठी की मौत हो गई, जबकि दूसरे सुरक्षाकर्मी कुंवर पाल और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ग्वालियर से लौटकर कन्नौज आ रहे थे. इसी दौरान लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के 145 किलोमीटर कट सौरिख थाना के सकरावा इलाके में स्कॉर्ट वाहन हादसे का शिकार हो गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 

इस हादसे में घायल सुरक्षाकर्मी और चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूर्व सांसद सुब्रत पाठक भी घटनास्थल पर मौजूद रहे. इसके अलावा प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत और कई बीजेपी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे.

राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने सपा पर लगाए आरोप

वहीं हादसे में सिपाही अभिषेक त्रिपाठी की मौत से पुलिस महकमे में शोक फैल गया. प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने बताया कि हादसा बेहद दुखद है जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर जो एक्सप्रेस पर बना है, कई मोड़ हैं इसके चलते अक्सर वहां हादसे होते रहते हैं. उन्होंने सपा की पूर्वर्ती सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनों के लाभ पहुंचाने के लिए एक्सप्रेसवे को गलत तरीके से बनाया एक्सप्रेसवे में सुधार करने के लिए वह मुख्यमंत्री जी से मांग करेंगे.

वहीं कन्नौज के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया हादसे में दिवंगत सिपाही और घायल सिपाही दोनों कन्नौज में पोस्ट थे और पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक की सुरक्षा में तैनात थे. मृतक व घायल सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी गई है मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दिलीप ने बताया कि सिपाही को मृत अवस्था में लाया गया था. दूसरा सिपाही घायल है उसको प्राथमिक उपचार देकर कानपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *