Headlines

Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा


Tarot Rashifal 14 October 2026: अक्तूबर महीने का यह बुधवार सभी 12 राशियों के लिए अटके धन की प्राप्ति, नए व्यावसायिक उपक्रमों की शुरुआत, शिक्षा व संतान से सुखद समाचार और लेन-देन में सतर्कता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. आज ग्रहों की चाल और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या नए मोड़ लेकर आ रहे हैं,  प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

आज मेष राशि वालों को रुका हुआ धन वापस मिलेगा व व्यापारियों के नए काम शुरू होंगे तथा धनु राशि को शिक्षा व प्रतियोगिता में शानदार परिणाम मिलेंगे, वहीं कर्क राशि के जातकों को क्रोध व जल्दबाजी से बचने और तुला राशि वालों को परिचितों के साथ पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की सख्त सलाह दी गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों की आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी. साथ ही आपके अंदर आत्मविश्वास भी पहले से अधिक देखने को मिलेगा. आज का दिन आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है. आपको अपना रुका हुआ धन मिल सकता है. आपको समाज में सम्मान मिलेगा. व्यापारी आज अपने किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों को आज आपको घर और बाहर दोनों ही जगहों पर अधिक प्रतिस्पर्धी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आपके पराक्रम से बिगड़े कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे. परिवार में मतभेद उभरेंगे.

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहने वाला है. आपको सलाह है कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा रोचक बनाएं. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा.

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों को फिलहाल, अपने क्रोध और जलन पर काबू रखना होगा. साथ ही आपको सलाह है कि कामकाज में जल्दबाजी न करें. जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है. यह समय संतान के लिए भी हितकारी नहीं है.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातक ऐसा कोई कार्य न करें जो आपको बोझ लगें. आपका किसी बात को लेकर अनावश्यक विवाद हो सकता है. आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है. यह यात्रा या तो ऑफिस के काम से संबंधित हो सकती है या फिर किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए हो सकती हैं. कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को फिलहाल, आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. आज आप-अपने परिचितों के साथ लेन-देन में सावधानी बरतें वरना बाद में संबंधों में गिरावट आ सकती है, मकान वाहन पर खर्च के योग बन रहे है.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा और व्यवसाय में लेन-देन पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज शिक्षा प्रतियोगिता और संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को रोजमर्रा के मामलों में बेवजह की बहस से बचकर रहने की जरूरत है. आपका अपने सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है, ध्यान रहे जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्यायें उलझाती नहीं है.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं. आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों का आज कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे. अनावश्यक वाद-विवाद से बचें.

साप्ताहिक लव राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: किसकी लव लाइफ में घुलेगी मिठास और कहां होगी तकरार? पढ़ें 12 राशियों का हाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *