Headlines

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ साल की मच अवेटेड फिल्म है. इसे नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है. फिल्म के ट्रेलर से लेकर लगातार रिलीज हो रहे पोस्टर्स ने फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया है. वैसे भी ये एक ऐसी महागाथा का बड़े पर्दे पर एडेप्टेशन है, जिसमें न केवल लाखों, बल्कि एक अरब से भी ज्यादा लोगों की आस्था और श्रद्धा जुड़ी है. लागत के लिहाज से भी यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं कि ये एपिक फिल्म कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है?

‘रामायण’ कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है?
अगर फिल्म बड़ी हिट होती है, तो उससे उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं.  रणबीर कपूर, यश और सनी देओल जैसी बड़ी स्टार कास्ट की वजह से ये पहले ही काफी चर्चा बटोर रही है. हालांकि ‘रामायण’ दिवाली से पहले रिलीज हो ही है जो अक्सर सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों के लिए सुस्ती भरा टाइम माना जाता है. हालांकि पिछले कुछ सालों में इसका असर थोड़ा कम तो हुआ है, फिर भी यह अभी भी बना हुआ है.

जहां तक, ‘रामायण’ जैसी फिल्म की बात है तो यह असर और भी ज्यादा हो सकता है, क्योंकि इसकी पहुंच बी, सी और डी सेंटर्स तक गहरी है, जहां दिवाली से पहले मेट्रो और ए सेंटर्स के मुक़ाबले ज्यादा सुस्ती देखी जाती है. इन सबके बीच पिंकविला के प्रीडिक्शन के मुताबिक रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ 65 से 75 करोड़ से बीच ओपनिंग कर सकती है. हालांकि असली आंकड़े तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेंगे.

‘रामायण’ स्टार कास्ट
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इनके अलावा लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह सहित कई अन्य कलाकार भी अहम रोल में दिखेंगे.

 

‘रामायण’ रिलीज डेट
‘रामायण’ का फर्स्ट पार्ट इस साल दुनिया भर में 5 नवंबर को रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा. ये फिल्में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होंगी.

‘रामायण’ के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियोज़ ने DNEG (आठ बार ऑस्कर जीतने वाली विज़ुअल इफेक्ट्स कंपनी) और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस प्रोजेक्ट में भारतीय पौराणिक कथाओं को बड़े पैमाने पर विज़ुअल इफेक्ट्स के साथ जोड़ा गया है. इसका म्यूजिक ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *