मां और बेटा एक दूसरे से भले ही कितनी ही दूरी पर हों, लेकिन उनके दिल कभी जुदा नहीं होते. और जब बेटा 4 साल बाद अपनी मां से मिले तो ये रिश्ता और ज्यादा गहरा हो जाता है और फिर नजर आता है मोहब्बत का वो मंजर जो कोई किसी से नहीं कर सकता. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बेटा अपनी मां से मिलने 4 साल बाद भारत आया है, मां सोई हुई है और उसे खबर तक नहीं है कि उसे दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मिलने वाली है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखकर लोग आंसू भी बहा रहे हैं लेकिन मुस्कुरा कर.
4 साल बाद अपनी मां से मिलने पहुंचा बेटा
सोशल मीडिया पर मां बेटे के बीच की मोहब्बत का एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके आंसू निकल आएंगे. वीडियो में एक शख्स 4 साल बाद कनाडा से लौटा है और घर में आकर चुपके से अपनी मां को सरप्राइज देता है. मां बिस्तर पर सो रही है इस बात से अनजान की उसका बेटा जो 4 साल से उससे दूर है अचानकर आकर उसे गले लगाने वाला है. ऐसे में मां को सरप्राइज देने की तैयारी पहले से की जाती है, परिवार वाले कैमरा ऑन करते हैं ताकी वे मां का वो अनमोल रिएक्शन रिकॉर्ड कर पाएं.
मां ने कसकर लगा लिया गले
वीडियो में आगे दिखता है कि बेटा अपनी मां के पास जाता है और मां को जगाता है. जैसे ही मां अपने बेटे को देखती है तो उन्हें कुछ समझ नहीं आता, लेकिन जैसे ही वो पूरी तरह होश में आती है वैसे ही अपने लाल को गले से लगाकर इमोशनल हो जाती है. बेटा भी मां को गले से लगाकर आंसू बहाता है और ये नजारा देखकर यूजर्स की भी आंखें भीग जाती हैं. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
यूजर्स की भी भर आई आंखें
वीडियो को thatssorhythm नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मां जैसी मोहब्बत और कोई नहीं कर सकता. एक और यूजर ने लिखा…4 साल बाद मां से मिलन का यह वीडियो मुझे रुला रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मेरी तो आंखें भर आईं, मैं भी अपनी मां से बहुत दूर हूं.
यह भी पढ़ें: भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन… लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल
