Headlines

BJP को करूंगा सपोर्ट मगर…ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल


10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में भाग लेने भारत आए ध्रुव राठी को हरियाणा पुलिस ने डिटेन कर चेतावनी दी कि अगर वे दोबारा जंतर मंतर गए तो उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया जाएगा. इसके बाद से ध्रुव राठी गुरुग्राम स्थित अपने घर पर थे. ऐसे में जब उनसे उनकी राय जाननी चाही तो ध्रुव राठी ने अपना मत बताया और यह भी बताया कि वे भारत क्यों आए थे. इतना ही नहीं, ध्रुव राठी ने बीजेपी को सपोर्ट करने की अपनी शर्त भी बता डाली. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

आंदोलन को लेकर ध्रुव राठी ने साफ किया अपना नजरिया

दरअसल, एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए ध्रुव राठी ने कहा कि मैं तो बस एक आम नागरिक की तरह प्रोटेस्ट करने भारत आया हुआ था. मैं खुद को कोई लीडर नहीं समझता, किसी आंदोलन का नेता नहीं समझता. मैं बस एक नागरिक की तरह आंदोलन में भाग लेने आया हुआ था. ये काफी बड़ा प्रोटेस्ट है जिसमें काफी सारे लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस और सीजेपी दोनों के प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी हमें कहां देखने को मिलेंगे तो ध्रुव राठी ने कहा कि वह सभी पार्टी को सपोर्ट करते हैं. जो पार्टी देश के मुद्दों को उठाती है वो उसके साथ हैं, अभी उनका मकसद इलेक्शन कमिशन की कमियों को दूर करने पर है और इसके लिए वे आवाज उठाते रहेंगे.

बीजेपी को भी कर लूंगा सपोर्ट, ध्रुव राठी ने बताई शर्त

ध्रुव राठी ने बातचीत करते हुए कहा कि वो इलेक्शन कमीशन में सुधार को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं और यह सुधार होना जरूरी है. इसके बाद ध्रुव राठी ने कहा कि कल को अगर बीजेपी भी इस मुद्दे को उठाएगी तो वे उन्हें भी सपोर्ट करेंगे. वीडियो को लेकर अब यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. आपको बता दें कि ध्रुव राठी अपना ज्यादातर वक्त जर्मनी में बिताते हैं और उनकी पत्नी भी जर्मनी से ही आती हैं. वे अपने यूट्यूब चैनल से पॉलिटिकल मुद्दों पर लगातार बात करते नजर आ जाते हैं.

यह भी पढ़ें: भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन… लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 

यूजर्स बोले, चलो अच्छा है शर्त बता दी

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसे लाखों लोगों ने देखा तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया. ऐसे में इंटरनेट यूजर्स वीडियो को लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….ध्रुव भाई प्रोटेस्ट करने आए थे और डिटेन हो गए. एक और यूजर ने लिखा…आज पता लगा ध्रुव राठी सबके हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आपने बीजेपी को सपोर्ट करने की शर्त भी आज बता ही दी.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *