कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार रात इंडिया गेट पहुंचे और वहां धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात की. अंकिता के परिवार ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के बीजेपी के फैसले का विरोध किया है.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी पर इस फैसले को लेकर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी कब तक बलात्कारियों के साथ खड़ी रहेगी? उन्होंने कहा कि अंकिता की मां जब से इस मामले को लेकर सामने आई हैं, तब से रो रही हैं.
अंकिता भंडारी परिवार से राहुल की मुलाकात
दूसरी ओर, अंकिता भंडारी की मां ने कहा कि दुष्यंत गौतम को राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है, लेकिन वे चाहती हैं कि उन्हें कोई पद न दिया जाए. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की जान इसी वजह से गई. जब तक न्याय नहीं मिल जाता, वे धरने पर बैठी रहेंगी.
वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा कि राज्यपाल बनाए जाने की खबर आने के बाद से वे परेशान हैं. उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अंकिता के परिवार से बात की और परिवार ने उनसे दिल्ली आने को कहा.
तब तक बैठे रहेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता है – अंकिता की मां
अंकिता की मां ने कहा, ‘हमें यह खबर सुनकर गहरा दुख हुआ कि बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है. मैं माननीय राष्ट्रपति महोदया से अपील करती हूं कि सीबीआई जांच पूरी होने तक उन्हें राज्यपाल नियुक्त करने की प्रक्रिया रोक दी जाए. राष्ट्रपति स्वयं एक महिला हैं और मेरी भावनाओं को जरूर समझेंगी.’
उन्होंने कहा कि वह तब तक धरने पर बैठी रहेंगी, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता. उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि उनकी वजह से ही उनकी बेटी की हत्या हुई. उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि उन्हें कोई पद न दिया जाए.” अंकिता की मां ने यह भी कहा कि राहुल गांधी उनके साथ खड़े हैं.
#WATCH | Delhi | Ankita Bhandari murder case: Her mother, Soni Devi, says, “We were deeply pained when we heard the news on the 12th that he (BJP leader Dushyant Kumar Gautam) has now been named Governor. I appeal to the Honorable President, who is herself a woman and will surely understand my sentiments, to halt the move to appoint this individual as Governor until the CBI investigation against him is concluded.”
— ANI (@ANI) October 14, 2026
अंकिता भंडारी के पिता बोले- दुष्यंत कुमार गौतम को जेल में होना चाहिए
अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा, ‘दुष्यंत कुमार गौतम को जेल में होना चाहिए. मैं माननीय राष्ट्रपति से विनम्र निवेदन करता हूं कि सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार को राज्यपाल नियुक्त न करें.’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ…’
