Headlines

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की सक्सेस के बाद आएगी चौथी फिल्म? डायरेक्टर ने किया रिएक्ट


अजय देवगन फिल्म ‘दृश्यम 3’ से छाए हुए हैं. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमा रही है. फिल्म की सक्सेस के बीच में अजय देवगन की इस फिल्म के चौथे पार्ट को लेकर भी चर्चाएं शुरू हुईं. अब डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है. 

स्क्रीन संग बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हम सभी ये सोच रहे हैं कि ये फिल्म का लास्ट पार्ट है. हां, ऑडियंस पसंद कर रही है और इसके बारे में बात कर रही है. लेकिन दृश्यम ऐसी फ्रैंचाइजी नहीं है जहां हम अगली फिल्म बनाने के बारे में ऐसे ही डिसाइड कर लें. ये स्टोरी पर बहुत डिपेंड करती है और स्टोरी खत्म हो गई है. मुझे हमेशा से लगा कि इसका एंड बहुत ही काव्यात्मक था. ये फ्रैंचाइजी के लिए एक लव लेटर जैसा था.’

‘ये फ्रैंचाइजी का एक शानदार अंत था’

आगे उन्होंने कहा, ‘फिल्म का क्लोजर खूबसूरत तरीके से हुआ है. लोगों को पसंद आया है. बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि क्या चौथा पार्ट हो सकता है. अगर आप गहराई में जाएं, तो इसकी कहानी बहुत लंबी हो सकती है, लेकिन असल बात ये नहीं है. किसी न किसी मोड़ पर हमें इस फ्रैंचाइजी को खत्म करना ही था. ये फ्रैंचाइजी का एक शानदार अंत था.’

‘दृश्यम 3’ अपने सेंकड वीक में हैं और लोग फिल्म देखने जा रहे हैं. सेकंड वीकेंड में 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई. ये इतना बड़ा नंबर है कि कई फिल्में ये पूरे लाइफटाइम कलेक्शन में भी इतना नहीं कर पाती हैं. तो इसे खराब नहीं करते हैं.

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ कमाए थे. पहले हफ्ते में फिल्म ने 245.50 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे हफ्ते में आठवें दिन फिल्म ने 14.50 करोड़, नौंवे दिन 26.50 करोड़, दसवें दिन 22.50 करोड़, 11वें दिन 6 करोड़ और 12वें दिन 8.50 करोड़ कमाए. फिल्म ने टोटल 323.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *