उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नवरात्र के दिनों में बीते कुछ दशक से गरबा डांडिया का धूमधाम से आयोजन किया जाता रहा है. खास तौर पर शहरी क्षेत्र में इसका आयोजन होता है. हालांकि इस दौरान हिंदू संगठनों की तरफ से हिंदुओं के ही प्रवेश को लेकर मांग उठाई जाती रही है.
इस बार बजरंग दल ने पोस्टर के साथ एक चेतावनी देते हुए कहा है कि वाराणसी में गरबा डांडिया आयोजन के दौरान किसी भी गैर सनातनियों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. इस तरह के बयान के बाद अब गरबा स्थलों पर विशेष सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है.
यह भी पढ़ें: Watch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
पहचान पत्र के साथ मिलेगा प्रवेश
वाराणसी में बजरंग दल की तरफ से गरबा डांडिया आयोजन को लेकर एक पोस्टर के साथ चेतावनी दी गई है. उनका कहना है कि इस आयोजन में किसी भी गैर सनातनी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. यह सांस्कृतिक आयोजन है. पूर्व में भी इस प्रकार का अभियान चलाया गया था, पहचान पत्र के साथ ही किसी को भी लॉन अथवा आयोजन स्थल पर प्रवेश मिल सकेगा. गरबा डांडिया के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता अलग-अलग लॉन में जाकर प्रवेश संबंधित व्यवस्थाओं को देखेंगे.
इसके जिम्मेदार आयोजन समिति के लोग होंगे- बजरंग दल
बजरंग दल वाराणसी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर कोई भी गैर सनातनी किसी गरबा डांडिया आयोजन में प्रवेश करता है तो इसके जिम्मेदार आयोजन समिति के लोग होंगेऔर इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा. हालांकि पूर्व में वाराणसी में शांतिपूर्वक तरीके से गरबा डांडिया का आयोजन होता रहा है और अब तक इससे जुड़ा कोई भी विवाद सामने नहीं आया है.
उधर इस मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. जबकि ऐसे आयोजन स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बन पाए. प्रशासन ने किसी को भी कानून हाथ में न लेने की हिदायत दी है.
यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
