करोड़पति यूट्यूबर मिस्टर फैजू ने 10 अक्टूबर को तान्या के साथ निकाह किया है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी.

मिस्टर फैजू और तान्या का निकाह इस्लाम धर्म की परंपरा के अनुसार सऊदी अरब के मदीना शहर में हुआ.

शादी के बाद से उनकी पत्नी तान्या सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. लोग उनके बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं.

बता दें, तान्या का असली नाम निखत फातिमा बताया जा रहा है. हालांकि, उनका धर्म क्या है इसे लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

तान्या के प्रोफेशन और बैकग्राउंड के बारे में भी कोई जानकारी सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई है.

तान्या का इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है. फिलहाल फैजू अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर कर अपनी शादी के अपडेट्स दे रहे हैं.
Published at : 14 Oct 2026 05:42 PM (IST)
