गुजरात के भावनगर जिले के वरतेज स्थित रंगोली रिजॉर्ट में नवरात्री कार्यक्रम के दौरान हंगामा देखने को मिला. हिंदू संगठनों के सदस्य वहां घुसे और वहां प्रदर्शन किया. हिंदू संगठन के सदस्यों ने कार्यक्रम से ‘असलम एंड असलम बैंड’ को हटाने और उनकी जगह हिंदू कलाकारों को शामिल करने की मांग की.
हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. ये म्यूजिकल बैंड पारंपरिक रूप से कई सालों से इस रिजॉर्ट में नवरात्रि के दौरान अपनी प्रस्तुति देते आ रहा है. इस हंगामे के कारण कार्यक्रम के दौरान माहौल गरमा गया.
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
क्या है पूरा मामला?
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू युवा संगठन से जुड़े सदस्यों ने कार्यक्रम से पहले ही स्थानीय पुलिस स्टेशन और जिला कलेक्टर को याचिका सौंपी थी और कलाकारों को बदलने की मांग की थी. इसके साथ ही आयोजकों पर भी दबाव बनाने की कोशिश की कि थी वो इस ‘असलम एंड असलम बैंड’ को हटा दें और वो भी इसलिए क्योंकि इसके कलाकारों की पृष्ठभूमि हिंदू नहीं नहीं थी. हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने निजी कार्यक्रम में हस्तक्षेप न करने का फैसला किया था.
पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की
इसके बावजूद हिंदू युवा संगठन के शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में समूह के सदस्य रिजॉर्ट पहुंचे और कार्यक्रम में बाधा डाला. लोगों ने इसका विरोध किया जिससे वहां कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और हंगामा कर रहे सदस्यों में से कुछ को हिरासत में ले लिया.
पुलिस एक्शन के बाद भी संगठन के लोगों ने आयोजकों को चेतावनी दी कि वो मांगें पूरी नहीं होने पर दोबारा कार्यक्रम बंद करवा देंगे. वहीं, भावनगर के पुलिस अधीक्षक नितेश पांडे ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी कि आज से नवरात्रि कार्यक्रम को सुरक्षा प्रदान की गई है. इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
