Headlines

अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?


मैदान पर बल्ला थामकर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली ने अब कॉर्पोरेट जगत की पिच पर कदम रख दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राज करने वाले विराट कोहली ने आधिकारिक तौर पर लिंक्डइन (LinkedIn) पर अपना डेब्यू किया है. किंग कोहली का यह नया अवतार इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है. आमतौर पर लिंक्डइन को नौकरी और प्रोफेशनल नेटवर्किंग के लिए जाना जाता है, लेकिन विराट कोहली ने यहां एक क्रिकेटर के रूप में नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस आंत्रप्रेन्योर (Entrepreneur) और दूरदर्शी इन्वेस्टर के रूप में एंट्री मारी है. उनका पहला लिंक्डइन पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

विराट कोहली ने लिंक्डइन पर किया पहला पोस्ट और हो गया वायरल

13 अक्टूबर को किए गए अपने पहले ही पोस्ट में विराट ने भारत को एक ‘ग्लोबल स्पोर्ट्स पावरहाउस’ बनाने का अपना बड़ा विजन शेयर किया. विराट ने अपनी पोस्ट में लिखा…”मैं हमेशा से एक ऐसा भारत देखना चाहता था जहां हर खेल को फॉलो किया जाए, उसका जश्न मनाया जाए और उसे खेला जाए. आज वह सपना पहले से कहीं ज्यादा करीब महसूस होता है.”

पोस्ट में लिखी भावुक बात, लोग हुए दीवाने

विराट ने बताया कि खेल के मैदान के बाहर उनकी दूसरी पारी का मकसद केवल ग्लोबल एथलीट तैयार करना नहीं, बल्कि भारत से वर्ल्ड-क्लास स्पोर्ट्स ब्रांड्स खड़े करना है. इसी सोच के साथ वे Agilitas Sports में बतौर इन्वेस्टर और अपने ब्रांड one8world के को-फाउंडर के रूप में काम कर रहे हैं. पोस्ट के अंत में विराट ने एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक लाइन लिखी, जिसने फैंस और कॉर्पोरेट लीडर्स दोनों को दीवाना बना दिया “विजन बिल्कुल साफ है, अब समय आ गया है कुछ ऐसा बनाने का जो हम सभी के बाद भी जिंदा रहे.”

यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!

यूजर्स बोले, लगता है अब विराट भाई 9-5 करने जा रहे हैं

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ इंटरनेट यूजर्स ने इस पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा…विराट भाई क्रिकेट से मन भर गया क्या? एक और यूजर ने लिखा…लगता है विराट कोहली अब कॉर्पोरेट में नौकरी करने जा रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने मजाक करते हुए लिखा…विराट भाई संन्यास लेने के बाद 9-5 जॉब करने पर विचार कर रहे हैं. अब उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन… लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *