प्रदर्शनों के बाद नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सेवादल, यूथ कांग्रेस, और NSUI कार्यकर्ताओं के साथ चाय पार्टी की. सूत्रों के हवाले से चाय पार्टी में राहुल गांधी ने चर्चा करते हुए कहा कि डरना नहीं है, जो होगा मैं देख लूंगा. 10 महीने के भीतर केंद्र सरकार जाने वाली है. मोदी जी के खिलाफ देश का युवा खड़ा हो चुका है.
इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं पर राहुल गांधी ने तंज कसा है. बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में गए हैं, वह भी पछता रहे हैं, उनको भी बदलता माहौल दिख रहा है. इस पार्टी में राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, कन्हैया कुमार समेत कई युवा नेता शामिल हुए.
Congress President Shri @kharge, LoP Shri @RahulGandhi, Congress General Secretary (Org.) Shri @kcvenugopalmp and Congress General Secretary Smt. @priyankagandhi ji interacted with NSUI, IYC and Seva Dal leaders. 📍 Indira Bhawan, New Delhi https://t.co/PJMYZ2cbrt
— NSUI (@nsui) October 15, 2026
राहुल से क्यों बोले खरगे- वो तो आपके बेस्ट फ्रेंड थे
इसके बाद हंसते हुए खरगे ने राहुल गांधी से कहा कि वह भी तो आपके बेस्ट फ्रेंड थे. राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा कि राजनीति में कोई ऐसा दोस्त नहीं होता है. बैठक में शरद पवार और मायावती, ममता का जिक्र हुआ.
मायावती-ममता और शरद पवार का हुआ जिक्र
बैठक में राहुल गांधी ने कहा है कि मायावती और ममता, शरद पवार पता है कि बीजेपी से लड़ना है तो कांग्रेस के साथ चलना पड़ेगा. भारतीय जनता पार्टी कभी भी डायरेक्ट मायावती पर अटैक नहीं करती है. राहुल गांधी ने बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के धैर्य का जिक्र किया.
राहुल गांधी ने की खरगे की तारीफ
राहुल गांधी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक में दो बार मुख्यमंत्री बनते बनते रह गए लेकिन यह निराश नहीं हुए. बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे और आज खरगे साहब कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं. इसलिए धैर्य रखना जरूरी है.
