Headlines

ईरान पर पहली बार ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट


अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने सबसे बड़े बम के इस्तेमाल पर विचार कर रहा है. डोनाल्ड ट्रंप नए सिरे से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं. CNN ने इस योजना की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पेंटागन, ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचों और परमाणु सुविधाओं के खिलाफ मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स (MOAB) को तैनात करने की संभावनाएं तलाश रहा है.

इस हथियार का इस्तेमाल पहले कभी भी ईरान के खिलाफ नहीं किया गया है. इसकी तैनाती संघर्ष को काफी बढ़ा सकती है. क्या MOAB ईरान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा सकता है? विनाशकारी क्षमता के बावजूद MOAB ईरान की संदिग्ध भूमिगत परमाणु सुविधाओं पर हमला करने के लिए शायद उपयुक्त न हो. योजनाओं की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने CNN को बताया कि बहुत गहराई में स्थित लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए जितनी क्षमता की जरूरत होगी, यह हथियार शायद उससे कम साबित हो सकता है.

क्या है MOAB
सूत्र ने बताया, “MOAB एक बड़े पैमाने का हथियार है, जो बहुत बड़े इलाके को साफ कर सकता है, लेकिन इसके अलावा इसका कोई खास इस्तेमाल नहीं है. यह निश्चित रूप से गहराई तक मार करने वाला हथियार नहीं है.” अमेरिका और इजरायल ने अपने सैन्य अभियान का बचाव करते हुए कहा है कि यह तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए आवश्यक था. ईरान ने बार-बार परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश से इनकार किया है.

ट्रंप का शक्ति प्रदर्शन
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य अधिकारियों ने उन विकल्पों पर भी चर्चा की है जिनसे ट्रंप के मूल युद्ध उद्देश्यों को हासिल किए बिना भी शक्ति प्रदर्शन किया जा सकता है. पेंटागन की योजना से परिचित एक सूत्र ने कुछ प्रस्तावित विकल्पों को संभावित आतिशबाजी का प्रदर्शन बताया. ये हमले ट्रंप को इस संघर्ष से पीछे हटने का एक रास्ता दे सकते हैं, भले ही वे उन टारगेट को हासिल करने में फेल रहे, जिन्हें वॉशिंगटन ने युद्ध की शुरुआत में तय किया था.

ट्रंप पर काफी दबाव
यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है, जब युद्ध खत्म करने के राजनयिक प्रयास ठप पड़े हैं. अमेरिका में नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ट्रंप पर काफी दबाव है और उनकी अप्रूवल रेटिंग भी कम है, ऐसे में नए हमलों की संभावना बनी हुई है. जनमत सर्वेक्षणों से पता चलता है कि इस युद्ध और इसके कारण फ्यूल व अन्य चीजों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान हो रहा है.

ये भी पढ़ें

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *