पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. पंजाब में ड्रग तस्करी, गैंगस्टर नेटवर्क और कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच तकरार देखने को मिल रही है. AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पोस्ट पर पलटवार किया है.
केजरीवाल ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर सरकार पर अडानी पोर्ट के जरिए पंजाब में नशा फैलाने का आरोप लगाया है. साथ ही ये भी दावा किया है कि वर्तमान में सबसे ज़्यादा नशा उन राज्यों में है जहां कई कई सालों से बीजेपी की सरकारेंग हैं.
‘ध्रुव राठी का पासपोर्ट जब्त हो, फंडिंग की जांच…’, यूट्यूबर पर लगे गंभीर आरोप
पंजाब में अदानी पोर्ट के रास्ते नशा फैलाने वाले आप लोग! पंजाब में गंगैस्टर फैलाने वाले को साबरमती जेल में संरक्षण देने वाले आप लोग 2007-2017 में चिट्टा पार्टी के साथ मिल कर पंजाब में नशा फैलने वाले आप लोग और अब उसी पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में नशा बेचकर फिर से अरबों रुपए कमाने के सपने देख रहे हो? आज सबसे ज़्यादा नशा उन राज्यों में है जहाँ कई कई सालों से आपकी सरकारें हैं।उन राज्यों में नशा बेचकर पेट नहीं भरा? अब फिर से अपनी चिट्टा पार्टी के साथ मिलके पंजाब को बर्बाद करने आ गए? जनता जानती है कि आपकी गंदी नज़र पंजाब के पानियों पर है, पंजाब यूनिवर्सिटी पर है, चंडीगढ़ पर है। आप फिर से तीनों काले क़ानून लाना चाहते हो? पंजाब ये कभी नहीं होने देगा।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 16, 2026
अडानी पोर्ट के रास्ते नशा फैलाने का आरोप
केजरीवाल ने एक्स पर अमित शाह के पोस्ट पर लिखा, ‘पंजाब में अडानी पोर्ट के रास्ते नशा फैलाने वाले आप लोग!, पंजाब में गंगैस्टर फैलाने वाले को साबरमती जेल में संरक्षण देने वाले आप लोग… 2007-2017 में चिट्टा पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में नशा फैलने वाले आप लोग. अब उसी पार्टी के साथ मिलकर पंजाब में नशा बेचकर फिर से अरबों रुपए कमाने के सपने देख रहे हो?’
‘बीजेपी शासित राज्यों बढ़ा नशा का कारोबार’
केजरीवाल ने अपने पोस्ट में आगे दावा किया कि नशा उन राज्यों में है जहां कई कई सालों से BJP सरकारें हैं. उन्होंने लिखा, ‘आज सबसे ज़्यादा नशा उन राज्यों में है, जहां कई सालों से आपकी सरकारें हैं. उन राज्यों में नशा बेचकर पेट नहीं भरा? अब फिर से अपनी चिट्टा पार्टी के साथ मिलके पंजाब को बर्बाद करने आ गए?’
याद दिलाए ‘तीन काले कानून’
केजरीवाल ने अंत में शाह को निशाने पर लेते हुए लिखा, ‘जनता जानती है कि आपकी गंदी नजर पंजाब के पानियों पर है, पंजाब यूनिवर्सिटी पर है, चंडीगढ़ पर है. आप फिर से तीनों काले कानून लाना चाहते हो? पंजाब ये कभी नहीं होने देगा.’ केजरीवाल ने अपने पोस्ट में केंद्र सरकार द्वारा 2020 में लाए गए तीन कृषि कानूनों का जिक्र किया है और दावा किया है कि बीजेपी सत्ता में आई तो कृषि कानूनों को लाएगी.
शाह ने मान सरकार को घेरा
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक्स पर एक पोस्ट कर पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है. भगवंत मान सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर पंजाब की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?
इसके बाद शाह ने उन्होंने मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या और दिरबा में एक पिता की मौत के मुद्दे को उठाया. शाह ने लिखा, ‘परविंदर के पिता ने AAP सरकार और उनके विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गृह मंत्रालय भी इन दोनों घटनाओं पर पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा.’ शाह ने लिखा कि पंजाब में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, संगठित अपराध का खतरा बढ़ रहा है और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
दोहराया संकल्प
शाह ने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान ने चुनाव से पहले पंजाब को नशामुक्त करने का वादा किया था, लेकिन धरातल पर इसकी सच्चाई कुछ और ही नजर आती है. इसके बाद शाह ने पंजाब में सत्ता में आने पर प्रदेश को नशा मुक्त, गैंगस्टरमुक्त और सुरक्षित बनाने के संकल्प को दोहराया. उन्होंने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य नशे के कारोबार पर प्रहार करना, युवाओं के भविष्य की रक्षा करना, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और कानून का ऐसा राज कना है, जिसमें कोई भी नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर न हो. ऐसा लगता है जैसे ये आरोपों का दौर चुनाव समीप आने के सात और बढ़ने वाला है.
‘BJP ने भी तो…’ CP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का केंद्र पर बड़ा हमला
