Headlines

लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो


स्कूल में लंच टाइम बच्चों के लिए दिन का सबसे पसंदीदा वक्त होता है. घंटी बजते ही बच्चे अपनी-अपनी सीटों पर लंच बॉक्स खोलते हैं और दोस्तों के साथ खाना शेयर करते हुए लंच ब्रेक को इंजॉय करते हैं. हालांकि, हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लंच ब्रेक का कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलता है, जिसे पहले कभी किसी नहीं देखा होगा. वीडियो देखने के बाद यूजर्स के भी रिएक्शन्स आ रहे हैं.

वायरल पोस्ट के के मुताबिक वीडियो में एक टीचर बच्चों का लंच बॉक्स चेक करता है, लेकिन उसे कुछ ऐसा मिलता है, जिसे देख वह हैरान रह जाता है. वीडियो में देखते हैं कि बच्चे अपनी-अपनी जगह पर लंच लेकर बैठे हुए हैं और टीचर बारी-बारी से उनका खाना देख रहा है. इसी दौरान वीडियो में एक ऐसा बच्चा दिखाई देता है, जिसके सामने लंच बॉक्स की जगह पूरी खाने की थाली रखी हुई है.

थाली में दिखा खाना

बच्चे के सामने जिस तरह से पूरी थाली सजी है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह स्कूल में पढ़ाई करने नहीं, बल्कि लंच की पूरी तैयारी करके आया हो. बाकी बच्चों के छोटे-छोटे लंच बॉक्स के बीच इस बच्चे की थाली सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आ रही है. वीडियो को मजेदार अंदाज में शेयर किया गया है और इसी वजह से इस पर लोगों के फनी रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं.

खाने के लिए घर जैसा माहौल

वीडियो में स्कूल के और भी बच्चे नजर आते हैं. वे सब अपने छोटे-छोटे लंच बॉक्स लेकर खाना खा रहे हैं. कोई चमच्च से तो कोई हाथ से खाना खा रहा है. लेकिन बच्चे की थाली देख ऐसा लगता है जैसे वह अपने घर पर बैठ कर खा रहा हो. वह थाली में खाना लिए हुए अपने हाथों से खाना खाता हुआ दिखाई देता है. यूजर्स को बच्चे का बिना किसी की परवाह किए खाना खाने वाला अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके

कमेंट्स कर रहे यूजर्स

वीडियो देख कई लोगों को अपना स्कूल लंच ब्रेक याद आ गया. एक यूजर ने तो कमेंट में कहा कि मुझे मेरे दोस्त की याद आ गई, वह भी ऐसे ही लंच लाया करता था, लेकिन वो कभी थाली नहीं लाया. तभी दूसरे यूजर ने उस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि लड़के ऐसे ही होते हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि बच्चों को पोषण मिलना ही चाहिए, उसे भर पेट खाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन… लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *