Headlines

NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें


मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है. इस सीट मैट्रिक्स में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) और  मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) प्रोग्राम के लिए 13,522,  केंद्रीय आंतरिक कोटा के तहत (एमएस-एमडी) 727 की सीटें शामिल है. वहीं डीएनबी प्रोग्राम की 9201 सीटें और मानद यूनिवर्सिटी में (एमएस-एमडी) 7537 सीटों का ब्यौरा शामिल है.

उम्मीदवार एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर पीजी मेडिकल काउंसलिंग सिलेक्शन के तहत पूरा सीट मैट्रिक देख सकते हैं. कमेटी ने एक्यूआई, केंद्रीय आंतरिक कोटा, डीएनबी और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए अलग-अलग सीटों का ब्यौरा जारी किया है. 

कैटिगरी वाइज सीट मैट्रिक्स 2026 

सीट कैटेगरी                                                     कुल सीटें
अखिल भारतीय कोटा (एमडी-एमएस)                   13,522 सीटें 
केंद्रीय आंतरिक कोटा (एमडी-एमएस)                   727 सीटें 
डीएनबी पीजी काउंसलिंग                                    9201 सीटें 
यूनिवर्सिटी (एमडी-एमएस)                                  7537 सीटें

इन चारों ही कैटेगरी में कुल 30,987 सीटों का ब्यौरा दिया गया है. यह मैट्रिक्स उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान अपनी पसंद तय करने से पहले अलग-अलग कैटेगरी में उपलब्ध सीटों की संख्या की जांच करने में मदद करेगा. 

 DNB सीटों का ब्यौरा 

डीएनबी सीट मैट्रिक्स में सरकारी और प्राइवेट संस्थानों की सीटें शामिल है. इसमें कुल 9201 डीएनबी सीटों में से 2582 सीटें सरकारी संस्थानों में और 6619 सीटें प्राइवेट संस्थानों में है. 

डीएनबी सीट कैटेगरी                           कुल सीटें

सरकारी मेडिकल डीएनबी प्रोग्राम               2582 
प्राइवेट डीएनबी प्रोग्राम                             6619 
कुल सीट                                                9201 

सीट मैट्रिक्स 2026 कैसे चेक करें चेक?

  • नीट पीजी सीट मैट्रिक्स चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद पीजी मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन खोलें.
  • अब न्यू अपडेट्स सेक्शन पर जाएं.
  • इसके बाद एक केंद्रीय आंतरिक कोटा, डीएनबी और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए सीट मैट्रिक्स का लिंक सर्च करें.
  • अब डॉक्यूमेंट खोलें और अपने पसंद के प्रोग्राम और संस्थान के लिए सीटों की जांच करें.
  • अगर आप चाहे तो इस पेज को फ्यूचर के लिए डाउनलोड करके रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी

नीट पीजी 2026 काउंसलिंग का पहला चरण

नीट पीजी काउंसलिंग में जारी शेड्यूल के अनुसार पहले चरण में रजिस्ट्रेशन, पसंद के कॉलेज और प्रोग्राम चुनने की प्रक्रिया को तय तारीखों के अनुसार होगी. इसमें रजिस्ट्रेशन 12 से 21 अक्टूबर तक चालू है. वहीं इसके बाद साथ ऑप्शन भरने और उन्हें लॉक करने की प्रक्रिया 13 से 22 अक्टूबर तक जारी रहेगी और लास्ट में 24 अक्टूबर को उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी. वहीं एमसीसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि विकल्प दर्ज करने से पहले, उम्मीदवारों को देशभर के कॉलेजों में अलग-अलग पीजी प्रोग्राम के लिए कैटेगरी वाइज सीटों की उपलब्धता जानने के लिए सीट मैट्रिक्स की जांच करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *