Headlines

इस दिन 5 भाषाओं में रिलीज होगी भारत की तरफ से ऑस्कर में गई मराठी फिल्म ‘गोंधळ’, जानें रिलीज डेट


साल 2025 में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ को साल 2026 में ऑस्कर अवॉर्ड 2027 के लिए ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ श्रेणी में भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना गया था. हाल ही में फिल्म की देश के 6 बड़े शहरों में स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी. जबकि अब इसे पूरे देश में रिलीज किया जाएगा. इसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है.

5 भाषाओं में इस दिन रिलीज होगी ‘गोंधळ’

मूल रूप से मराठी भाषा में बनी गोंधळ को जब भारत की तरफ से ऑस्कर में एंट्री मिली थी इसके बाद इसमें हिंदी सहित अन्य भाषा के दर्शकों ने भी दिलचस्पी दिखई. ऐसे में अब ये फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की जाएगी. 13 नवंबर 2026 को गोंधळ मराठी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी थिएटर्स में दस्तक देगी. ये अपडेट फिल्म के डायरेक्टर संतोष दवखर ने शेयर किया है.

डायरेक्टर ने जताई खुशी

संतोष दवखर ने अपनी फिल्म की पैन इंडिया रिलीज पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि फिल्म का ऑस्कर में पहुंचना उनके लिए सम्मान की बात है. फिल्म को बनाने की शुरआत के वक्त को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त हमारा लक्ष्य अपनी मिट्टी की संस्कृति और अनकहे पहलुओं के लिए ईमानदार रहना था.

‘गोंधळ’ की कास्ट

संतोष दवखर ने फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ-साथ इसकी कहानी भी लिखी है. फिल्म मराठी लोक कथा, एक न्यूली वेड कपल से जुड़ी पारंपरिक रस्म और ग्रामीण इलाके पर बेस्ड है. इसमें योगेश सोहोनी, निषाद भोईर, किशोर कदम, इशिता देशमुख और अनुज प्रभु ने काम किया है.

32 फिल्मों को मात देकर ऑस्कर में पहुंची ‘गोंधळ’

‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ श्रेणी में भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री के लिए गोंधळ सहित कुल 33 फिल्मों को चुना गया था. इनमें मराठी, हिंदी, तेलुगु, तमिल, गुजराती और अन्य भाषा की फ़िल्में शामिल रहीं. इनमें सबसे ज्यादा हिंदी की 14 फिल्में शामिल थीं. जबकि चार-चार फिल्में मराठी, तेलुगु और गुजराती भाषा की थीं. हालांकि सभी को मात देकर गोंधळ को भारत की तरफ से साल 2027 के ऑस्कर अवॉर्ड के लिए ऑफिशियल एंट्री मिली. 18 सितंबर 2026 को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने ये गुड न्यूज शेयर की थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *