Headlines

नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से नेहा बोरा के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है. साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग से भी इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा कि एक महिला को रात में हिरासत में लेकर कहां ले जाया गया है, इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए. उन्होंने नेहा बोरा को तुरंत रिहा करने की मांग भी की.

‘कुछ मोलभाव कर रहे हैं…’ UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने नेहा बोरा की हिरासत को लेकर कहा, “ये बेहद गंभीर मामला है कि डिटेन की गई नेहा बोरा कहां हैं, इसकी कहीं कोई खबर नहीं है. एक नारी को रात में डिटेन करके कहां ले जाया गया है, पुलिस इसका खुलासा करे. राष्ट्रीय महिला आयोग तत्काल इस अति संवेदनशील प्रकरण का संज्ञान ले. नेहा बोरा को तुरंत रिहा किया जाए!”

महिला आयोग से भी हस्तक्षेप की मांग

अखिलेश यादव ने इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने पुलिस से स्थिति स्पष्ट करने और नेहा बोरा को रिहा करने की अपील की. इस मामले में अखिलेश यादव ने महिला की हिरासत को लेकर सवाल उठाते हुए पुलिस से जवाब मांगा है.

दिल्ली पुलिस ने हिरासत को लेकर क्या बताया?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और CJP के अभिजीत दीपके को 16 अक्टूबर की शाम एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने दोनों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है.

मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा

दिल्ली पुलिस ने बताया कि औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया. वहीं, अभिजीत दीपके के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है. पुलिस के अनुसार, अभिजीत दीपके को एसईएम (SEM) कोर्ट में पेश किया जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *