Headlines

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर…तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल


भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे. उनका तलाक भी बुरे मोड़ पर हुआ. दोनों अपने रिश्ते और विवाद को लेकर हेडलाइन्स में भी लंबे समय तक रहे थे. दोनों पर ही धोखा देने का आरोप प्रत्यारोप लगा था. ऐसे में अब युजवेंद्र चहल ने अपने तलाक को लेकर बात की है और खुलासा किया है कि धनश्री वर्मा से अलग होने के बाद वो बुरी तरह से टूट गए थे.

दरअसल, युजवेंद्र चहल ने हाल ही में आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में शिरकत की थी और इस दौरान उन्होंने प्रोफेशनल जीवन के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की थी. उन्होंने तलाक के बाद की अपनी हालत को लेकर खुलकर बात की और बताया कि इसके वजह से उन्हें पैनिक अटैक, शराब की लत तक लग गई थी. ज्यादा शराब पीने की वजह से उन्हें 26 दिनों तक रिहैब सेंटर में रहना पड़ा था.

तलाक के बाद बिगड़ गई थी मानसिक स्थिति

युजवेंद्र चहल ने इसी पॉडकास्ट में बताया, ‘जीवन में संतुलन महत्वपूर्ण है लेकिन असल जिंदगी में इस पर अमल करना आसान नहीं है. तलाक के बाद हालात बेकाबू हो गए थे. मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं इसी रास्ते पर चलता रहा तो मैं उस चीज को बर्बाद कर दूंगा, जिससे मुझे ज्यादा प्यार है. यानी कि क्रिकेट.’

यह भी पढ़ें: ‘रामायणम’ तोड़ेगी ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे

शराब की लत को लेकर युजवेंद्र चहल ने कहा, ‘मुश्किल दिनों परिवार और दोस्त ही आपका साथ देते हैं. मैंने पिछले साल ही काउंटी क्रिकेट के बाद शराब छोड़ दी थी. क्योंकि हालात बेकाबू हो गए थे. मैं रिहैब सेंटर में रहा. वहां पर 26 दिन बिताए. अब मुझे पता है कि इससे कैसे निपटना होता है.’ 

पैनिक अटैक में तेज हो जाती थीं धड़कनें

इतना ही नहीं, युजवेंद्र तलाक के बाद अपनी हालत को लेकर बताते हैं, ‘चीजें काफी बिगड़ गई थीं. मुझे पैनिक अटैक आने लगे थे. एंजाइटी होने लगी थी. मुंह सिकुड़ गया था. सही से बात नहीं कर पाता था.’ भारतीय क्रिकेटर ने ये भी बताया, ‘एंजाइटी ऐसी होती है जैसे अंदर ही अंदर आपकी दिल बहुत तेजी से धड़कने लगे, पैनिक अटैक के दौरान मुंह सिकुड़ने के साथ ही होंठ इतने खिंच जाते थे और एक तरफ ही मुड़ जाते थे कि कोई भी आसानी से समझ सकता कि मेरे चेहरे के साथ कुछ गड़बड़ है.’

धनश्री वर्मा से शादी और तलाक

बहरहाल, अगर धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक के बारे में बात की जाए तो एक्स कपल ने कोविड-19 के दौरान दिसंबर 2020 में शादी की थी. कोविड में ही उनकी मुलाकात हुई थी और फट से शादी भी कर ली थी. लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा टिक नहीं पाया और मार्च 2025 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. हालांकि, 2024 के मिड से ही उनके रिश्ते में अनबन की खबरें आने लगी थीं. तलाक के बाद क्रिकेटर ने बताया कि उनकी क्रिकेट पर भी इसका बुरा असर पड़ा था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *