Headlines

आधी रात को बैंक अकाउंट खाली कर गए ठग? तो तुरंत करें ये काम


इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले कुछ ज्यादा ही बढ़ गए हैं. कई बार लोग ये ठग ओटीपी मांगकर पैसों की चपत लगा देते हैं. तो वहीं कई बार खाते से पैसे अपने आप ही कट जाते हैं. ऐसे में मान लीजिए यदि आधी रात को आपके बैंक खाते से अचानक पैसे कट जाएं, जो ट्रांजैक्शन आपने किया भी ना हो, तब आप क्या करेंगे?

क्या ऐसी स्थिति में आप सुबह होने का इंतजार करेंगे या फिर तुरंत कोई कार्रवाई करंगे? नहीं समझ पाए होंगे ना कि ऐसी स्थिति में क्या किया जाए. तो आइये हम आपको बताते हैं.

ऐसी स्थिति में क्या करें?
ऐसी स्थिति में आपको आधी रात हो या सुबह के 4 ही क्यों ना बजे हों, तुरंत बैंक को सूचना देना और साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत करना चाहिए. जल्दी शिकायत करने से आगे होने वाले नुकसान को रोकने और चोरी हुए पैसे को वापस पाने की संभावना बढ़ सकती है. ऐसे में आपको सुबह तक का इंतजार करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है.

तुरंत करें ये जरूरी काम
यदि आप भी ऐसी किसी ठगी का शिकार हो जाते हैं तो सबसे पहले आपको ये जरूरी काम करना चाहिए, जैसे:

  • तत्काल प्रभाव से बैंक को सूचना दें, यदि आपको खाते से हुए किसी भी संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिले तो तुरंत बैंक को सूचना दें.
  • अगर आपको लगता है कि आपके डेबिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग का गलत इस्तेमाल हो रहा है, तो बैंक से संबंधित सुविधा को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए कहें. कई मामलों में मोबाइल एप से भी कार्ड ब्लॉक किया जा सकता है.
  • साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें. आप सरकार के ऑफिशियल पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
  • पैसे कटने का मैसेज, ट्रांजैक्शन आईडी, रकम, तारीख और बैंक से हुई बातचीत का रिकॉर्ड संभालकर रखें. शिकायत का नंबर भी अपने पास रखें.

आधी रात को भी कर सकते हैं शिकायत
कई लोगों को लगता है कि बैंक बंद होने के बाद खाते से पैसे चोरी होने पर सुबह तक इंतजार करना पड़ेगा. लेकिन ऐसा नहीं है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, बैंकों को ग्राहकों को अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन की शिकायत करने के लिए 24 घंटे की सुविधा देनी होती है.

अगर आपके खाते से बिना परमिशन पैसे निकाले गए हैं, तो बैंक के ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें. ये नंबर बैंक की वेबसाइट, मोबाइल एप या डेबिट कार्ड पर मिल सकता है. बैंक को बताएं कि आपने ये लेन-देन नहीं किया है और इसकी शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं. शिकायत का नंबर जरूर लें और उसे अपने पास संभालकर रखें.

ये भी पढ़ें: वंदे भारत और रेलवे ट्रैक के पास वीडियो बनाई या ड्रोन उड़ाया तो खैर नहीं, नए नियम जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *