Headlines

4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा


क्रिकेट जगत के लिए बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है. 4 टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहने वाले स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने 30 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया. शुक्रवार (16 अक्टूबर) को उन्होंने पेशेवर यानी प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा. 

अफ्रीका में जन्में 30 वर्षीय खिलाड़ी ने 2016 में हांगकांग के खिलाफ खेलते हुए स्कॉटलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की. वह स्कॉटलैंड के लिए वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट खेलते थे. लगातार उन्हें टीम में मौके भी मिल रहे थे. भारत की सरजमीं पर हुए 2026 टी20 विश्व कप में भी वह स्कॉटलैंड का हिस्सा थे. उन्होंने आखिरी मैच टी20 विश्व कप में ही खेला था. 

30 की उम्र में क्यों लिया संन्यास?

ब्रैड ने लगातार हो रही इंजरी के चलते सिर्फ 30 साल की उम्र में अपना करियर समाप्त करने का फैसला किया. उन्होंने कहा, “हैम्पशायर में बिताया अपना समय और एक पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करना मुझे बहुत पसंद रहा, लेकिन दुर्भाग्य से बार-बार होने वाली इंजरी के चलते मुझे यह फैसला लेना पड़ा है कि मैं अब क्रिकेट खेलना छोड़ दूं.”

उन्होंने आगे कहा, “यह कोई आसान फैसला नहीं था, लेकिन इसे लेकर मैं पूरी तरह मुतमइन हूं. मेरी पीठ में चार स्ट्रेस फ्रैक्चर हुए हैं और हाल ही में मेरे घुटने की सर्जरी भी हुई है. कुल मिलाकर, मेरा शरीर अब फास्ट बॉलिंग की चुनौतियों को नहीं झेल सकता.”

ब्रैड व्हील का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

ब्रैड व्हील ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 18 वनडे और 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. वनडे की 17 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 23.07 की औसत से 27 विकेट लिए हैं. यहां उनका बेस्ट फिगर 3/34 का रहा. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 25 पारियों में स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने 24 विकेट चटकाए, जिसमें बेस्ट फिगर 3/20 का रहा. यहां उन्होंने 8.60 इकॉनमी से रन खर्चे हैं.

 

यह भी पढ़ें: युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *