Headlines

प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ‘ये भारत का…’


एडवोकेट प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर योगेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान उन्होंने सड़क पर तख्तापलट और भारत में रिजीम चेंज को अलग-अलग बताया. योगेंद्र यादव ने कहा, ‘रिजीम चेंज के दो अर्थ हो सकते हैं. रिजीम चेंज का मतलब अगर सत्ता परिवर्तन है तो बिल्कुल अधिकार है. लोकतंत्र में चुनाव किस लिए होते हैं, सत्ता परिवर्तन की संभावना को खोलने के लिए होते हैं. इसमें कोई ऐतराज की बात नहीं है. अगर रिजीम चेंज का मतलब सड़क पर तख्तापलट है तो ये भारत का मॉडल नहीं है. प्रशांत भूषण ने कतई ये नहीं कहा है. मैं ये नहीं समझता कि ये इस आंदोलन की मांग है.’

योगेंद्र यादव ने कहा, ‘सड़क पर तख्तापलट की स्थिति न आए ये चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट की जम्मेदारी है. इस देश में इतनी न्यूनतम व्यवस्था बनी रहे कि जो कुछ परिवर्तन हो वो चुनाव के जरिए हो, लेकिन उसके लिए आपको सुनिश्चित करना पड़ेगा कि फेयर इलेक्शन हों. आपने कितने विदेश घुसपैठिए के नाम लिस्ट से लटाए हैं उसकी लिस्ट दे दीजिए. पूरे देश को पता लग जाए कि 13 करोड़ में से कितने विदेशी लोग निकले थे.’

SSR से मुझे दिक्कत नहीं: योगेंद्र यादव

चुनाव आयोग ने गुरुवार को 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) कराने का निर्देश दिया. इस पर योगेंद्र यादव ने कहा, ‘मुझे एसएसआर से कोई समस्या नहीं है. आपको स्पशल रिवीजन (SR) की जरूरत क्यों पड़ गई. कौन छूट गए, कैसे छूट गए. आपने कुछ किया था जो छूट गए. अब चुनाव आयोग को लग रह है कि हां हमने गलती से करोड़ों लोगों के नाम काट दिए हैं. अब हम कोशिश करेंगे उन करोड़ों में से कुछ लोग जुड़ जाएं ताकि लोगों का मुंह बंद हो जाए.’

प्रशांत भूषण का रिजीम चेंज वाला बयान

एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने रिजीम चेंज वाला बयान दिया, जिससे देश में राजनीति गरमाई हुई है. प्रशांत भूषण ने कहा, ‘सरकार का आरोप है कि विपक्ष सत्ता परिवर्तन चाहता है… हम अभी इस बात के लिए लड़ रहे हैं कि चुनाव ठीक ढंग से हों, लेकिन अगर इसी तरह की बर्बरता जारी रही तो सत्ता परिवर्तन निश्चित रूप से होगा.’ उन्होंने कहा, ‘हां, हम सभी रिजीम चेंज चाहते हैं. इसमें क्या गलत है? बीजेपी ने रिजीम चेंज के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया. अब वे कह रहे हैं कि सत्ता परिवर्तन के लिए कोई साजिश रची जा रही है.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *