Headlines

मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है…


सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो कुछ सेकंड में ही दिल को छू जाते हैं और कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आंखें नम हो जाती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों को इमोशनल कर रहा है. वीडियो में एक डॉगी अपने मृत बच्चे को दफनाते समय वहां पहुंच जाती है. वह कुछ देर तक अपने बच्चे के पास खड़ी होकर उसे देखती रहती है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल भर आया और वीडियो का कैप्शन भी यही कहता है कि मां तो मां होती है.

वीडियो में कुछ लोग जमीन खोदकर एक छोटे से गड्ढे में मृत पिल्ले को दफनाने की तैयारी करते दिखाई देते हैं. इसी दौरान एक डॉगी वहां पहुंचती है. वह इधर-उधर देखने के बाद उसी जगह के आसपास मंडराने लगती है, जहां उसके बच्चे को दफनाया जा रहा है. उसके हाव-भाव में बेचैनी साफ नजर आती है.

डॉगी मां थी उदास

डॉगी को शायद इस बात का अंदाजा था कि वहां उसका बच्चा है. वह बार-बार उस जगह को देखती है और उसके आसपास घूमती रहती है. इंसानों के लिए यह सिर्फ एक छोटा-सा वीडियो हो सकता है, लेकिन एक मां के लिए अपने बच्चे को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह वीडियो देखकर और डॉगी की बेचैनी देखकर महसूस किया जा सकता है. वीडियो का सबसे भावुक हिस्सा वह है, जब डॉगी अपने बच्चे से दूर जाने के बजाय कुछ समय तक उसी जगह के पास बनी रहती है. वह जमीन और आसपास के लोगों को देखती है, जैसे समझने की कोशिश कर रही हो कि आखिर उसके बच्चे के साथ क्या हुआ. इस दौरान वीडियो देखने वाले यूजर्स भी इमोशनल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल

जानवरों में भी होती है भावनाएं

जानवरों के व्यवहार को लेकर कई रिसर्च यह दिखाते हैं कि वे अपने बच्चों से मजबूत सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव रखते हैं. ऐसे में किसी पिल्ले की मौत के बाद उसकी मां का बेचैन होना लोगों के लिए भले ही हैरान करने वाला हो, लेकिन यह वीडियो मातृत्व की भावना को सामने रखता है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को सिर्फ इमोशनल नहीं कर रहा है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर रहा है. एक तरफ लोग इस मां के दर्द को महसूस कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ बेजुबान जानवरों के प्रति अच्छे बरताव होने की उम्मीद भी कर रहे हैं.

मां का रिश्ता होता है खास

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर मां और बच्चे के रिश्ते को याद किया. किसी ने लिखा, मां का दर्द इंसान हो या जानवर, एक जैसा ही होता है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जानवरों में भी भावनाएं होती हैं और उनका लगाव कई बार इंसानों से भी ज्यादा सच्चा नजर आता है. कई यूजर्स ने इस घटना को इंसानों के लिए भी एक सीख बताया. एक यूजर ने कहा कि जानवरों को केवल सड़क पर घूमने वाले बेजुबान जीव समझना सही नहीं है. उनके भीतर भी प्यार, लगाव, डर और अपने परिवार को खोने का दुख होता है. फर्क सिर्फ इतना है कि वे अपने दर्द को शब्दों में बयान नहीं कर सकते.

यह भी पढ़ें: स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *