Headlines

लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत


बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है. सीने में संक्रमण और बढ़ती उम्र संबंधी समस्याओं की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया है. 

अधिकारियों ने बताया है कि बीजेपी के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी की सीने में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद शुक्रवार को उन्हें एडमिट किया गया. उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल कंडिशन स्थिर है. 98 साल के आडवाणी को शाम करीब 7.30 बजे हॉस्पिटल लाया गया. उन्हें पल्मोनरी डिपार्टमेंट में एडमिट किया गया है. डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. 

लाल कृष्ण आडवाणी तीन बार साल 1986-1990, 1993-1998 और 2004-2005 में पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं. उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृहमंत्री, और 2002 से 2004 तक डिप्टी पीएम के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई. 

पुरानी हेल्थ से जुड़ी समस्याएं?

अगर आडवाणी के हेल्थ से जुड़ी पुरानी समस्याओं की बात करें तो दिसंबर 2024 में पूर्व उप प्रधानमंत्री को इलाज और जांच के लिए इंद्रप्रस्थ के अपोलो अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट में एडमिट किया गया था. वे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे. उस समय अस्पताल ने जानकारी दी थी कि उनकी हालत स्थिर है. 

साल 2024 में भारत सरकार ने भारत रत्न से नवाजा था

लालकृ्ष्ण आडवाणी राम मंदिर आंदोलन के अगुवा नेता रहे हैं. उन्हें के नेतृत्व में भव्य मंदिर यात्रा निकाली गई थी. यह यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ मंदिर से शुरू हुई थी. हाल ही में भारत सरकार ने साल 2024 में उन्हें भारत रत्न से नवाजा था. यह भारत का सर्वेश्रेष्ठ नागरिक सम्मान है. उनके सार्वजनिक जीवन को देखते हुए, इस सम्मान से नवाजा गया था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *