Headlines

‘इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें’, JDU के मंत्री का बेतुका बयान


बिहार सरकार में नीतीश कुमार की जेडीयू के कोटे से मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने राज्य में बढ़ती हत्याओं के मामलों को लेकर बेतुका बयान दे दिया है. उनके इस विवादित बयान से राजनीतिक भूचाल आना तय माना जा रहा है.

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का हत्याओं की घटना पर कहना है, “इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी. क्या करें? हत्याएं होती रहती हैं.” बढ़ते अपराध, हत्याओं पर भगवान सिंह के गैर जिम्मेदाराना बयान से सरकार की किरकिरी हो रही है.

आरा पहुंचे थे मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा

मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा शनिवार (17 अक्टूबर) को आरा में दिवंगत रामपुकार सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. बीते दिनों रिटायर्ड कस्टम अधिकारी व क्षत्रीय महासंघ बिहार अध्यक्ष रहे रामपुकार सिंह की अपराधियों ने घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी. राज्य में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जाने के बीच मंत्री की यह टिप्पणी सामने आई है.

भू-माफियाओं पर हत्या का आरोप

परिवार के सदस्यों ने भू-माफियाओं पर हत्या करने का आरोप लगाया है. यह घटना आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन कॉलेज गेट के समीप हुई. बताया गया कि मृतक को काफी करीब से आठ गोली मारी गई. छह गोली दाहिने से पेट-सीने के पास, एक गोली बाईं तरफ सीने के पास और एक गोली बाईं ओर गर्दन में लगी.

मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 67 वर्षीय रामपुकार सिंह के रूप में हुई है. वह भागलपुर से 2015 में रिटायर्ड हुए थे. घटना के समय रामपुकार सिंह के साथ राजेश कुमार भी मौजूद थे, लेकिन कार में छिप जाने के कारण उनकी जान बच गई.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में स्थानीय लोगों और परिजनों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू कर किया. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने आरा-पटना नेशनल हाईवे को पूरी तरह से जाम किया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर शव रखकर जमकर विरोध जताया था.

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, ‘हम कोई…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *