Headlines

पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर


पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार (16 अक्टूबर) को  पुलिस और अर्धसैनिक बलों के एक संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ (TTP) के 10 आतंकवादी मारे गए. ओरकजई पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक दिन पहले संगहारा मुख्य मार्ग पर आतंकवादियों द्वारा रास्ता रोके जाने की खबर मिलने के बाद ओरकजई स्काउट्स और पुलिस ने यह संयुक्त अभियान चलाया. ओरकजई स्काउट्स, फ्रंटियर कॉर्प्स खैबर पख्तूनख्वा की एक अर्धसैनिक इकाई है.

10 आतंकवादी मारे गए 
पुलिस ने बताया कि यह अभियान ओरकजई जिले के मिश्ती मेला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैबर अकाखेल सीमा के पास बंजाली इलाके में चलाया गया. प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान में कुल 10 आतंकवादी मारे गए और सुरक्षाकर्मी उनमें से 2 के शव अपने साथ ले आए. प्रवक्ता के अनुसार, इस अभियान का मकसद आतंकवादी गतिविधियों को खत्म करना और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखना था.

खैबर पख्तूनख्वा में कई सालों से अशांति
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पिछले कुछ वर्षों से लगातार अशांति रही है, जिसका कारण आतंकवादी हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों का सीमा पार करके आना और बार-बार होने वाले सैन्य अभियान हैं. नवंबर 2022 में पाकिस्तानी सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौता खत्म होने के बाद से TTP ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे इस प्रांत में लगातार हमले किए हैं.

इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला किया, जिसमें एक कांस्टेबल की मौत हो गई है. कैपिटल सिटी पुलिस अधिकारी (सीसीपीओ) मियां सईद ने बताया कि आतंकवादियों ने गुरुवार रात पेशावर से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हसन खेल इलाके में पुलिस चौकी पर हमला किया.

गोलीबारी में कईं आतंकवादियों के घायल होने की खबर
उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद हमलावरों को भागने पर मजबूर होना पड़ा. उन्होंने कहा कि गोलीबारी में कई आतंकवादियों  के घायल होने की खबर है. सईद ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है. आदिवासी जिलों के पास पेशावर के बाहरी इलाके में स्थित हसन खेल में सुरक्षा संबंधी चुनौतियां बनी हुई हैं. यहां पुलिस प्रतिष्ठान आतंकवादियों हमलों के संभावित निशाने बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *