Headlines

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं…’


पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने कोलकाता के चोर बागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 17 लोगों की मौत और कम से कम 40 लोगों के घायल होने पर हैरानी और दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मुझे इस भगदड़ की घटना के बारे में जानकर बहुत हैरानी और दुख हुआ है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवारों को शक्ति और साहस दें.

ज्यादा भीड़ के कारण ढह गया पंडाल का एक हिस्सा

दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार (17 अक्टूबर) को शरद नवरात्री की सप्तमी की शाम चोर बागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मां दुर्गा की आराधना के लिए जुटी. इस भीड़ के दबाव के बीच पंडाल का एक हिस्सा ढह गया. जिससे मौके पर भगदड़ मच गई और घटना में कई लोग घायल हो गए.

इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया गया कि जब पूजा पंडाल में भगदड़ की स्थिति बनी तो आयोजकों ने स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों की मदद के लिए तुरंत कार्रवाई की. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और आपदा प्रबंधन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. 

CM शुभेंदु अधिकारी ने किया अस्पताल का दौरा

राजधानी कोलकाता स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति और लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शरदवत मुखर्जी ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

यह भी पढ़ेंः कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *