ऑटोमोबाइल मार्केट अब पूरी तरह से बदल चुका है. क्योंकि पहले गाड़ियों में बेहद कम फीचर्स मिलते थे और आपको अगर ज्यादा फीचर्स वाली गाड़ी चाहिए होती है तो आपको काफी मोटा बजट लगाना पड़ता था. लेकिन अब मार्केट पूरी तरह से बदल चुका है और बेहद ही कम बजट में आपको शानदार फीचर्स मिल जाते हैं. जबकि अब मार्केट में बाइक बनाने वाली हीरो मोटोकॉर्प ने बड़ा धमाका कर दिया है.
क्योंकि कंपनी ने महज 1.27 लाख रुपये में अपनी नई और अपडेटेड हीरो Xtreme 160R को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. कंपनी ने सबसे बड़ा सरप्राइज यह दिया है कि जो फीचर्स महंगी बाइक्स में देखने को मिलती थी वह कंपनी ने इस बाइक में दिया है. जिसके बाद ऑटोमोबाइल मार्केट में इस बात कि चर्चा हो रही है. तो चलिए इस खबर में जानतें हैं कि हीरो की Xtreme 160R में कौन-कौन से कमाल के फीचर्स दिए गए हैं.
बाइक में मिलेगा क्रूज कंट्रोल
बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी इस बाइक में सबसे बड़ा अपडेट इसकी थ्रॉटल टेक्नोलॉजी में किया है. क्योंकि कंपनी ने इसमें केबल थ्रॉटल को हटाकर आधुनिक राइड-बाय-वायर सिस्टम दिया है. इस इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल की वजह से बाइक का एक्सीलरेशन बेहद स्मूथ हो जाता है और थ्रॉटल रिस्पॉन्स काफी सटीक मिलता है.
जबकि कंपनी ने इसमें क्रूज कंट्रोल का फीचर भी दे दिया है. 160cc की किसी कम्यूटर-स्पोर्ट्स बाइक में क्रूज कंट्रोल मिलना बहुत मुश्किल है. लंबी दूरी या हाईवे पर सफर करते समय बाइक राइडर एक तय स्पीड सेट करके अपने हाथों को आराम दे सकते हैं. जिससे लंबी यात्राएं काफी आरामदायक हो जाती हैं.
यह भी पढ़ें: Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
कई राइडिंग मोड्स भी है इस बाइक में
वहीं नई हीरो एक्सट्रीम 160R मल्टीपल राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं. जिसके चलते राइडर अपनी जरूरत और रास्ते के हिसाब से स्पोर्ट्स, अर्बन या रेन जैसे अलग-अलग मोड्स चुन सकते हैं. स्पोर्ट्स मोड में बाइक का इंजन अपनी पूरी ताकत और बहुत तेज पिकअप देता है.
जबकि अर्बन मोड में शहर के ट्रैफिक के दौरान बेहतरीन माइलेज और स्मूथ राइडिंग का एक्सपीरियंस मिलता है. वहीं गीली और फिसलन भरी सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेन मोड दिया गया है. जो अचानक पावर डिलीवरी को रोककर टायरों की सड़क पर ग्रिप बनाए रखता है. इस फीचर की वजह से यह बाइक नए ड्राइवर के लिए भी बेहद सुरक्षित बन जाती है.

दमदार 160cc का इंजन
जबकि अब बाइक के परफॉर्मेंस की बात करें तो इस हीरो एक्सट्रीम 160R में वही भरोसेमंद और शक्तिशाली 163.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन लगभग 15 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
वहीं सेफ्टी के लिहाज से बाइक में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल/डुअल-चैनल एबीएस का सपोर्ट मिलता है. जबकि इसके अलावा बाइक का वजन काफी हल्का रखा गया है. जिससे शहर में भी ड्राइव करने में आसानी रहेगी.
कीमत है काफी कम
मार्केट में अभी इतने कम बजट में इतने ज्यादा फीचर्स किसी भी बाइक में मिलना बहुत मुश्किल है. महज1.27 लाख रुपये की कीमत में इतने सारे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स देकर हीरो ने टीवीएस अपाचे RTR 160 4वV, बजाज पल्सर N160 और होंडा SP160 जैसी धाकड़ बाइक्स की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं.
यदि आप कम बजट में एक ऐसी आधुनिक बाइक की तलाश में हैं जो देखने में स्पोर्टी हो, चलाने में हल्की हो और जिसमें हाईवे क्रूजिंग के लिए एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स मिलें. तो नई हीरो एक्सट्रीम 160R आपके लिए एक वैल्यू फॉर मनी विकल्प साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
