सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर कुछ सेकंड के लिए यकीन करना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में एक स्कूटी सवार सड़क के डिवाइडर पर ही स्कूटी चलाता दिखाई दिया. आमतौर पर डिवाइडर का इस्तेमाल वाहनों को अलग रखने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है, लेकिन इस वीडियो में युवक ने इसे मानो सड़क का हिस्सा ही समझ लिया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार सामान्य सड़क पर चलने के बजाय डिवाइडर के संकरे हिस्से पर स्कूटी चढ़ा देता है. इसके बाद वह कुछ दूरी तक उसी पर स्कूटी चलाता दिखाई देता है. वीडियो के अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स को लाइक्स और कमेंट्स करने पर मजबूर कर दिया है.
डिवाइडर बना स्कूटी का ट्रैक
वीडियो में सबसे हैरान कर देने वाली बात यही है कि स्कूटी सवार बेहद संकरी जगह पर वाहन को चलाता नजर आता है. डिवाइडर पर स्कूटी चलाना न केवल असामान्य है, बल्कि छोटी सी चूक होने पर युवक के लिए मुश्किल भी खड़ी कर सकता है. सड़क पर मौजूद दूसरे वाहन और आसपास का ट्रैफिक इस जोखिम को और बढ़ा सकते हैं.
Bro is playing GTA in real life. https://t.co/u7J8qQ4iMO
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) October 16, 2026
यह भी पढ़ें: बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
यूजर्स को याद आया GTA
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने युवक के इस अंदाज को लेकर तरह-तरह के कमेंट करना शुरु कर दिए है. कई यूजर्स ने इसे लोकप्रिय वीडियो गेम GTA (Grand Theft Auto) से जोड़ दिया. वहीं वीडियो के कैप्शन में भी यही लिखा है कि ब्रो प्लेइंग GTA. GTA गेम में खिलाड़ी अक्सर कार, बाइक और दूसरे वाहनों को सामान्य रास्तों के बजाय अजीबोगरीब जगहों पर चलाते दिखाई देते हैं. गेम में ऐसे करतब मजेदार हो सकते हैं, लेकिन असली सड़क पर इसी तरह का स्टंट जोखिम भरा हो सकता है. यही वजह है कि वीडियो के कमेंट सेक्शन में मजाक के साथ-साथ यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है. एक यूजर ने इस घटना को रियल लाइफ GTA जैसा बताया. वहीं एक अन्य यूजर ने तो युवक के बैलेंस की तारीफ तक की.
यह भी पढ़ें: 75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
