Headlines

स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?


कई बार घर खाली होने पर डिलीवरी आती है, कोई अनजान व्यक्ति दरवाजे पर पहुंच जाता है या आसपास होने वाली हलचल पर ध्यान नहीं जा पाता है. ऐसे में स्मार्ट सिक्योरिटी गैजेट्स घर की निगरानी को आसान बना सकते हैं. हालांकि इन गैजेट्स का फायदा उठाने के लिए सिर्फ डिवाइस खरीदना काफी नहीं है. इंटरनेट कनेक्शन, डिवाइस की सुरक्षा और बिजली जाने पर उसके काम करने की क्षमता पर भी ध्यान देना जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्मार्ट डोरबेल से लेकर सिक्योरिटी कैमरे तक, ये गैजेट्स किस तरह घर की सुरक्षा में मदद करते हैं.

घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

1. स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरे  – स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरे घर के मेन दरवाजे और आने-जाने के दूसरे रास्तों पर नजर रखने में मदद करते हैं. इंटरनेट से कनेक्ट होने के कारण इनका लाइव वीडियो स्मार्टफोन पर देखा जा सकता है. इससे घर से दूर रहने पर भी आसपास की एक्टिविटी पर नजर रखना आसान होता है. कुछ कैमरों में मोशन डिटेक्शन की सुविधा भी होती है, जो हलचल पहचानने पर कैमरा चालू कर सकती है या अलर्ट भेज सकती है.

2. वीडियो डोरबेल – स्मार्ट वीडियो डोरबेल सामान्य घंटी से आगे बढ़कर काम करती है. इसमें कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर दिए जा सकते हैं. कोई व्यक्ति घंटी बजाता है, तो फोन पर उसकी तस्वीर या लाइव वीडियो देखा जा सकता है. टू-वे ऑडियो की मदद से उससे बात भी की जा सकती है. डिलीवरी के समय निर्देश देने या किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत करने में यह फीचर यूजफुल है.

3. स्मार्ट मोशन सेंसर – मोशन सेंसर आसपास होने वाली एक्टिविटी का पता लगाकर तुरंत अलर्ट दे सकते हैं. इन्हें स्मार्ट लाइट्स से जोड़ने पर हलचल का पता चलते ही लाइटें अपने आप जल सकती हैं. कुछ सेंसर लोगों और दूसरी एक्टिवीटीज के बीच अंतर पहचानने के लिए भी डिजाइन किए जाते हैं, जिससे गैर-जरूरी अलर्ट कम हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें – No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?

4. स्मार्ट लॉक – स्मार्ट डोर लॉक में PIN, फिंगरप्रिंट या स्मार्टफोन के जरिए दरवाजा लॉक और अनलॉक करने की सुविधा मिल सकती है. कुछ डिवाइस को दूर से भी कंट्रोल किया जा सकता है. इससे यह जांचना आसान होता है कि दरवाजा लॉक है या नहीं.

5.  स्मार्ट सेफ – घर में रखे जरूरी डॉक्यूमेंट्स  और कीमती सामान को सुरक्षित रखने के लिए स्मार्ट सेफ एक ऑप्शन है. इसमें मॉर्डन लॉकिंग मैकेनिज्म और छेड़छाड़ से बचाव के फीचर्स मिल सकते हैं. 

स्मार्ट गैजेट्स के साथ इंटरनेट और बिजली का बैकअप 

इन सभी डिवाइस को सही ढंग से काम करने के लिए स्थिर इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत हो सकती है. अगर Wi-Fi या बिजली बंद हो जाए, तो कुछ डिवाइस की निगरानी और अलर्ट प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में बैटरी से चलने वाले कैमरे, मोबाइल नेटवर्क का बैकअप और UPS जैसे ऑप्शन मददगार हो सकते हैं. साथ ही राउटर और डिवाइस का मजबूत पासवर्ड रखना और सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें – एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *