Headlines

कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश


पश्चिम बंगाल में शनिवार शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत के बाद यूपी में भी पूजा पंडालों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को निर्देश दिए कि खुद व्यवस्थाओं को चेक करें और एंट्री व एग्जिट पॉइंट की व्यवस्था देखें.

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर सभी पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं. सभी अधिकारियों को पंडालों में अग्निशमन सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करना होगा. जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को प्रवेश और निकास द्वारों की जांच करनी चाहिए. यह सुनिश्चित करें कि आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) के लिए पर्याप्त इंतजाम हों. सभी अधिकारियों को बिजली के कनेक्शनों की जांच करनी होगी. सभी अधिकारियों को फील्ड में मौजूद रहना होगा.

यह भी पढ़ें: दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!

यूपी में पूजा-पंडालों में उमड़ रही भीड़ 

प्रदेश में 16 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है. सभी जिलों, शहरों और कस्बों में इन दिनों खासा रौनक दुर्गा पंडालों में देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है. राजधानी लखनऊ के साथ ही ज्यादातर महानगरों में विशेष डांडिया नाईट और इसी तरह के अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं. जिसके चलते भीड़ अचानक बढ़ जा रही है. इस पर सभी जिलों में पुलिस-प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

सीएम के निर्देश के बाद बढ़ी सतर्कता 

सीएम योगी के निर्देश के बाद जिलों में पुलिस-प्रशासन ने पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है. खुद सीनियर अफसर निरीक्षण के लिए जमीन पर उतरे हैं. सीएम ऑफिस के मुताबिक इस मामले में लापरवाही पर कार्रवाई भी हो सकती है. हालांकि अभी तक प्रदेश में कहीं भी इस तरह की घटना की सूचना नहीं है, लेकिन कोलकाता हादसे के बाद और सतर्कता बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *