Headlines

मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा


सोशल मीडिया पर आए दिन गाँव-देहात के बुजुर्गों के ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो इंटरनेट यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. ऐसा ही एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिहारी चाचा मेट्रो स्टेशन के ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट पर खड़े नजर आ रहे हैं. मेट्रो का नया क्यूआर कोड वाला कागजी टिकट देखकर चाचा इतने गदगद हो गए कि उन्होंने अपनी ठेठ बिहारी शैली में साइंस की तरक्की और टेक्नोलॉजी का ऐसा बखान किया कि वीडियो देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं.

“झट से गेटवा खुल जाता है और बंद भी हो जाता है” चाचा का मजेदार अंदाज

वायरल हो रहे इस वीडियो में चाचा हाथ में मेट्रो का छोटा सा कागजी क्यूआर टिकट थामे ऑटोमैटिक गेट के पास खड़े हैं. जैसे ही वह गेट के स्कैनर पर क्यूआर कोड दिखाते हैं, गेट तुरंत खुल जाता है. इसके बाद चाचा बड़े ही उत्साह और अचरज के साथ कैमरे की तरफ देखकर कहते हैं “ई देखा, कैसे साइंस तरक्की कर लिया है. केवल कागज के एक छोटे से टुकड़े से झट से गेटवा खुल जाता है.” इसके बाद जैसे ही वह गेट पार करते हैं और फ्लैप गेट बंद होता है, तो खुशी से झूमते हुए बोलते हैं..”ई देखा, हम निकले और ये बंद होई गवा.”

टेक्नोलॉजी देखकर हैरान हुए बुजुर्ग, सादगी ने जीता दिल

दरअसल, मेट्रो में सिक्कों के बजाय अब कागजी क्यूआर टिकट और मोबाइल टिकट का चलन काफी बढ़ गया है. पहली बार या कभी-कभी मेट्रो में सफर करने वाले गांव-देहात के लोगों के लिए कागज के छोटे से टुकड़े से कांच के बड़े-बड़े दरवाजों का खुद-ब-खुद खुलना और बंद होना किसी अजूबे से कम नहीं लगता. चाचा का यही बालसुलभ कौतूहल और उनकी ठेठ बिहारी बोली लोगों को बहुत भा रही है.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग बोले- “चाचा की सादगी का कोई जवाब नहीं”

यह वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट होते ही लोगों का दिल जीत रहा है. नेटिजन्स चाचा के इस मासूम रिएक्शन और बिहारी अंदाज़ पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…”चाचा का रिएक्शन देखकर दिल खुश हो गया, सादगी और देशी अंदाज का कोई मुकाबला नहीं है.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया… “बिहारी भाषा में बात ही कुछ और है, ‘गेटवा खुल जाता है’ सुनकर मजा आ गया.” वहीं एक और यूजर ने कहा… “साइंस की तरक्की को इतने सरल शब्दों में तो कोई वैज्ञानिक भी नहीं समझा सकता.”

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *