नवरात्रि और दशहरा त्योहार के बीच महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि जो लोग हमारे हिंदू त्योहारों में दखल देने की कोशिश करते हैं, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि ईद और मुहर्रम जैसे त्योहार भी मनाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदुत्व की विचारधारा वाली सरकार है.
मुंबई में मीडिया से बातचीत में महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा, “मुझे आशा है कि इस हिंदू राष्ट्र में, हर एक हिंदू त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा. आज महाराष्ट्र में हिंदुत्व विचारधारा वाली सरकार है और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी हिंदुत्व के मूल्यों को मानते हैं.”
हमें अपने हिंदू त्योहार मनाने से कोई नहीं रोक सकता- नितेश राणे
उन्होंने आगे कहा, ”कोई भी हमारे हिंदू समुदाय को रोक नहीं सकता और न ही हमें अपने हिंदू त्योहार मनाने से रोक सकता है. किसी में ऐसा करने की हिम्मत नहीं है. जो लोग हमारे हिंदू त्योहारों में दखल देने की कोशिश करने की हिम्मत करते हैं, उन्हें यह ध्यान रखना चाहिए कि ईद और मुहर्रम जैसे त्योहार भी मनाए जाते हैं.”
नालासोपारा की घटना पर क्या बोले नितेश राणे?
इससे पहले 13 अक्टूबर को महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने नालासोपारा की घटना और कथित लव जिहाद को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने कि नवरात्रि शुरू होने से पहले ही मैंने हमारी हिंदू बहनों को चेतावनी दी थी कि ये जिहादी अलग-अलग नाम बदलकर गरबा में घुसेंगे और हमारी हिंदू बहनों की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश करेंगे. उसी तरह का मामला नालासोपारा में सामने आया है, जहां एक जिहादी गरबा में घुसकर अश्लील हरकतें कर रहा था. जब उसका मोबाइल चेक किया गया, तो उसमें कई अश्लील वीडियो मिले.
उन्होंने कहा, ”हमें बार-बार कहा जाता है कि हर बात में हिंदू-मुसलमान मत करो, आज ऐसे लोग मुंह के बल गिरे होंगे. हम कभी उनके ईद और मुहर्रम जैसे त्योहारों में बाधा नहीं डालते और न ही इस तरह की हरकतें करते हैं, उसी तरह का नियम और कानून हमारे हिंदू त्योहारों पर भी लागू होना चाहिए.”
उद्धव ठाकरे के रिजीम चेंज वाले बयान पर एकनाथ शिंदे बोले, ‘बिना पानी मछली…’
