सेडान कारों में एक बार फिर मारुति सुजुकी डिजायर ने अपना पहला स्थान कायम रखा है. कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.26 लाख रुपये है. जो इसे काफी बजट-फ्रेंडली बनाती है. जबकि इसमें नया 1.2-लीटर Z-सीरीज इंजन मिलता है जो सीएनजी मोड में 33 किमी/किग्रा से ज्यादा का माइलेज देता है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स और सनरूफ जैसे आधुनिक फीचर्स इसमें दिए गए हैं.

जबकि बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर हुंडई ऑरा का दबदबा है. यह कार अपने स्टाइलिश डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है. कंपनी इसमें सेफ्टी को देखते हुए सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड देती है. जबकि इसका 1.2-लीटर इंजन CNG वेरिएंट में 28 किमी/किग्रा तक का शानदार माइलेज निकाल कर देता है. जिससे यह डेली कम्यूट के लिए बेस्ट है.

इसके अलावा तीसरे स्थान पर होंडा अमेज ने अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है. होंडा का 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन अपनी जबरदस्त भरोसे और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए मशहूर है. सेफ्टी के मामले में इसमें डुअल एयरबैग्स और ABS दिए गए हैं. यह कार 18.6 किमी/लीटर का माइलेज देती है और इसका विशाल बूट स्पेस फैमिली ट्रिप्स के लिए बहुत ही आरामदायक साबित होता है.

वहीं हाल ही में लॉन्च हुई टाटा एरिस ने बिक्री के मामले में सीधे टॉप-4 में अपनी एंट्री मारी है. इस कार में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है. इसके साथ ही इसमें आधुनिक लेवल-2 एडास फीचर्स और सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार की मजबूत रेटिंग का दावा किया गया है.

इसके अलावा हुंडई वर्ना भी सेडान प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय ऑप्शन बनी हुई है. क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली यह कार एडवांस्ड एडास टेक्नोलॉजी से लैस है. इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है. जो दमदार पावर के साथ 18 से 20 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है. इसका स्पोर्टी लुक युवाओं को अपनी तरफ सबसे ज्यादा खींचता है.

जबकि इसके अलावा टाटा टिगोर भी अपने कूपे-स्टाइल रियर डिजाइन की वजह से सेडान सेगमेंट में अलग ही पहचान रखती है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 6 लाख रुपये है और इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. केबिन में हरमन का साउंड सिस्टम और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलता है. इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी मार्केट में मौजूद है जो एक बार चार्ज करने पर 315 किमी की रेंज देता है.

आजकल की नई सेडान गाड़ियां सिर्फ लुक में ही नहीं बल्कि माइलेज और सेफ्टी के मामले में भी काफी आगे निकल चुकी हैं. 6 लाख रुपये की शुरुआती रेंज में सनरूफ, 6 एयरबैग्स और 33 किमी तक का माइलेज मिलना किसी भी फैमिली के लिए बेस्ट डील माना जाता है. यही वजह है कि बजट में प्रीमियम कार चाहने वाले लोग अब भी सेडान चुन रहे हैं.

अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में अपने परिवार के लिए एक नई कार घर लाने की सोच रहे हैं. तो ये टॉप सेडान मॉडल्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से नजदीकी शोरूम जाकर इनकी टेस्ट ड्राइव जरूर लें. इससे आपको सही माइलेज, केबिन स्पेस और राइड क्वालिटी का बेहतर अंदाजा मिल सकेगा.
Published at : 19 Oct 2026 02:42 PM (IST)
