Headlines

एक दिन हम सभी को मरना है’, कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत


मौत कब कहां किसे आ जाए कोई नहीं जानता. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक चर्च में बैठे पादरी पर पीछे टंगा बड़ा सा क्रॉस गिर जाता है जिसके बाद पादरी की मौत हो जाती है. हैरान करने वाली बात यह है कि मौत से पहले पादरी का कहना था कि एक न एक दिन हम सभी को मरना है और इतना कहते ही मौत ने अपना शिकार उस पादरी को बना लिया. हालांकि यह दावे हैं जो सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं लेकिन पादरी की दर्दनाक मौत का यह वीडियो हर किसी का दिल दहला रहा है.

मौत सबको आनी है, बोलते ही पादरी पर गिरा भारी भरकम क्रॉस

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पादरी चर्च में बैठे धार्मिक संदेश दे रहे हैं. धार्मिक संदेश देते हुए पादरी को ये मालूम नहीं है कि मौत उनके पीछे ही खड़ी हुई है. बताया जा रहा है कि पादरी अपने संदेश में लोगों को कह रहे थे कि एक न एक दिन हम सभी को मरना है. उनका यह कहना था कि पीछे टंगा बड़ा सा क्रॉस जिस पर ईसा मसीह की तस्वीर लगी हुई थी डगमगाकर पादरी के सिर पर आ गिरता है. इतना भारी भरकम क्रॉस पादरी के ऊपर जैसे गिरता है वैसे ही पादरी पूरी तरह से अचेत हो जाते हैं और टेबल पर उनका सिर रखा का रखा रह जाता है.

धार्मिक संदेश में पादरी ने कहा…”एक दिन, हम सभी जो यहां मौजूद हैं, मर जाएंगे. कभी-कभी हम जिन चीजों (जैसे फोन स्क्रॉल करने) में अपना समय बर्बाद करते हैं, उनका उतना महत्व नहीं होता जितना कि भगवान और अपने प्रियजनों के साथ बिताए गए समय का होता है.” बस इतना कहते ही मौत ने पादरी को ही अपना शिकार बना लिया.

मौके पर ही हो गई पादरी की मौत

इसके बाद पादरी बुरी तरह से घायल हो जाते हैं और लोग उन्हें बचाने के लिए भागते हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में उस पादरी की मौत हो गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका. यह दुखद घटना 17 अक्टूबर 2026 को दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में स्थित ‘न्यूस्ट्रा सेनोरा डेल परपेटुआ सोकोरो’ चर्च में हुई है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

यूजर्स बोले, ये तो गजब हो गया, बहुत ही दुखद है

वीडियो को @ShyamDatt_C नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मौत ने पादरी से ही शुरूआत कर दी. एक और यूजर ने लिखा…ऐसा तो बहुत कम देखने को मिलता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये सब क्या हो गया, लेकिन चर्च में मौत आना बहुत ही सौभाग्य की बात है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *