आमतौर पर किसी महिला की चेन कोई लुटेरा तोड़कर ले जाए तो महिलाएं ट्रोमा में चली जाती हैं, घबरा जाती हैं और कई दिनों तक घटना और अपने नुकसान को लेकर लगातार आंसू बहाती हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है क्योंकि वीडियो में महिला चेन टूटने के बाद रो नहीं रही बल्कि खिलखिलाकर हंस रही है. जी हां, इसके पीछे की वजह जब आप जानेंगे तो आप भी जोर जोर से हंसने लगेंगे. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं.
महिला के गले से चेन तोड़ भागा लुटेरा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला दुकान के बाहर खड़ी सामान ले रही है. महिला के पीछे एक शख्स खड़ा है जो बेहद सावधान है और इस फिराक में है कि कब महिला का ध्यान भटके और वो चेन तोड़कर भागे. आगे होता यूं है कि महिला का ध्यान जैसे ही भटकता है यह लुटेरा शख्स महिला के गले में हाथ मारता है और उसकी चेन तोड़कर भाग जाता है. महिला पहले तो हैरान होती है फिर लुटेरे के पीछे भागने के बजाए वहीं खड़े होकर जोर जोर से हंसने लगती है.
Chain snatcher runs away with a fake gold chain as a woman bursts out laughing after the theft. https://t.co/bm8uLlT4By
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 19, 2026
जोर जोर से हंसने लगी महिला
महिला के हंसने का कारण यह बताया जा रहा है कि गले से तोड़ी गई चेन नकली थी और महिला लुटेरे को आवाज भी लगाती है मानों कह रही हो कि भाई नकली है नकली. इसके बाद माहौल वहां पर काफी मजेदार हो जाता है और महिला आसपास खड़े लोगों को भी कहती है कि चेन नकली थी. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स भी लुटेरे का पोपट करते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
यूजर्स बोले, पूरी मेहनत पर पानी फिर गया
वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…..क्या लुटेरा बनेगा रे तू, असली नकली की पहचान नहीं पता. एक और यूजर ने लिखा…बेचारे को अब ओवर टाइम करना पड़ेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेचारा लुटेरा, कब से मेहनत कर रहा था, पानी फिर गया.
यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
