Headlines

‘छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी’, प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा और राजनीति में उनकी सक्रियता को लेकर सवाल उठाया है. प्रदीप भंडारी ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी केवल छुट्टियों पर ध्यान देते हैं और वे एक पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी कुछ छुपा रही है और उनकी विदेश यात्रा को रीविल नहीं करना चाह रही है.

उन्होंने सवाल उठाया कि जो नेता अपना 90 फीसदी समय छुट्टियों और ब्रेक में बिताता हो और सिर्फ 10 फीसदी समय काम करता हो, वह देश की जनता का विश्वास और समर्थन कभी हासिल नहीं कर सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं या छुट्टियों पर होते हैं, उसके बाद देश में वोट चोरी जैसी बातें कहकर भ्रम फैलाते हैं. प्रदीप भंडारी ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि राहुल गांधी की मंशा देश में अराजकता और अस्थिरता फैलाने की है.

उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर राहुल गांधी अपनी विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं करते? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आखिर ऐसा क्या छिपाना चाह रही है जो उनकी निजी या विदेशी यात्राओं की जानकारी को गोपनीय रखा जाता है.

बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘राहुल गांधी फिर से वही काम कर रहे हैं जिसमें वे सबसे माहिर हैं. ब्रेक लेना और छुट्टियों का मजा लेना. खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी छुट्टियों के लिए विदेश गए हैं. राहुल गांधी भारत में नहीं हैं. नवरात्रि के दौरान, राहुल गांधी विदेश में क्या कर रहे हैं? ब्रेक एन्जॉय कर रहे हैं? या अपने अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिल रहे हैं? एक ऐसा इंसान जो काम करने से ज्यादा समय आराम करने में बिताता है और फिर चिल्लाता है कि वोट चोरी हो गया.’

ये भी पढ़े : ‘TVK-IUML के बीच गठबंधन…’, तमिलनाडु के मंत्री शाहजहां का बड़ा दावा, AIADMK पर क्या कहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *