Headlines

सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल


लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंडशिप में अपने सबसे करीबी दोस्त से दूर रहना कितना मुश्किल होता है, यह वही समझ सकता है जो इस दौर से गुजर रहा हो. लेकिन सोचिए, अगर वही बेस्ट फ्रेंड बिना बताए अचानक आपके सामने आ खड़ी हो, तो खुशी का ठिकाना क्या होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही बेहद प्यारा और भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो जिगरी सहेलियों का ‘सरप्राइज री-यूनियन’ देखकर लाखों लोगों की आंखें नम हो रही हैं.

अचानक सहेली को देखा, तो फूट-फूटकर रोने लगी दोस्त

इंस्टाग्राम यूजर वंशिका दुबे ने सोशल मीडिया पर इस यादगार पल का वीडियो शेयर किया है. वंशिका ने अपनी बेस्ट फ्रेंड को बिना बताए उसके घर पहुंचकर सरप्राइज देने का प्लान बनाया था. वीडियो में जैसे ही वंशिका कमरे में दाखिल होती है और उसकी सहेली की नजर उस पर पड़ती है, तो वह हैरान रह जाती है.

लंबे समय बाद अपनी जिगरी दोस्त को अचानक सामने देखकर वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाती और खुशी के मारे उसकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. दोनों सहेलियां एक-दूसरे को कसकर गले लगा लेती हैं, और उनका यह प्यारा री-यूनियन कैमरे में कैद हो जाता है.

फैंस का ध्यान खींच गई घर वालों की बेफिक्री

इस इमोशनल वीडियो में एक बेहद मजेदार और दिलचस्प बात भी नेटिजन्स को देखने को मिली. जब दोनों सहेलियां रोते हुए गले मिल रही थीं, तो घर में मौजूद दोस्त की माँ और भाई इस नजारे से बिल्कुल बेखबर होकर अपने काम में मस्त दिखे. उन्हें पता था कि यह चेहरा उनके घर के लिए कोई नया नहीं है, बल्कि बेटी की सबसे करीबी सहेली है.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

सोशल मीडिया पर छलका लोगों का प्यार, याद आए पुराने दोस्त

इंटरनेट पर यह वीडियो सामने आते ही लोगों के दिलों को छू गया. लोग इस खूबसूरत दोस्ती पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…”मुझे सबसे ज्यादा अच्छा यह लगा कि माँ और भाई अपने काम में लगे रहे, क्योंकि वे जानते हैं कि यह घर के ही सदस्य जैसी है.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया.. “सच्ची दोस्ती का अहसास ही कुछ ऐसा होता है, दूर रहकर प्यार और गहरा हो जाता है.” वहीं कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपने-अपने बेस्ट फ्रेंड्स को टैग करते हुए लिखा…”हम लोग कब मिल रहे हैं यार?”

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *