Headlines

फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ अपनी सादगी और शांत स्वभाव के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. क्रिकेट के मैदान पर अपनी ठोस बल्लेबाजी से ‘द वॉल’ कहलाने वाले द्रविड़ सोशल मीडिया के किसी भी दिखावे से दूर ही रहते हैं. लेकिन जब भी वह किसी सार्वजनिक जगह पर नजर आते हैं, तो उनके फैंस का दिन बन जाता है. हाल ही में एक इंडिगो फ्लाइट के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ, जब तीन भाई-बहनों को अचानक राहुल द्रविड़ के साथ सफर करने का मौका मिल गया.

फ्लाइट में मिला सरप्राइज, झिझकते हुए मांगा ऑटोग्राफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @bhai.saaabb नाम के अकाउंट से इस खूबसूरत पल का वीडियो शेयर किया गया है. तीनों भाई-बहन आम दिनों की तरह ही फ्लाइट में सवार हुए थे, लेकिन जैसे ही उनकी नजर राहुल द्रविड़ पर पड़ी, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. काफी हिम्मत जुटाकर एक भाई द्रविड़ के पास पहुंचा और उनसे ऑटोग्राफ मांगा, जबकि पीछे खड़ा दूसरा भाई इस पूरे पल को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था.

हमेशा की तरह अपनी विनम्रता का परिचय देते हुए राहुल द्रविड़ ने मुस्कुराकर फैन को ऑटोग्राफ दिया और बेहद प्यार से बात की.

एयरपोर्ट बस में फिर हुई मुलाकात, वीडियो हुआ सुपर-वायरल

यह यादगार सफर यहीं खत्म नहीं हुआ. लैंडिंग के बाद जब सभी यात्री एयरपोर्ट बस में सवार हुए, तो फैंस की मुलाकात राहुल द्रविड़ से दोबारा हो गई, जहां उन्होंने इस पल को कैमरे में फिर से कैद कर लिया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है और देखते ही देखते इसे 24 लाख (2.4 Million) से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

कैप्शन बना चर्चा का विषय: ‘इंदिरा नगर का गुंडा’

वीडियो के वायरल होने के साथ ही इसका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है. यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा “इंदिरा नगर का गुंडा, असल जिंदगी में बेहद स्वीट हैं.”

दरअसल, ‘इंदिरा नगर का गुंडा’ वाक्य राहुल द्रविड़ के एक बेहद मशहूर विज्ञापन से जुड़ा है. उस क्रेड (CRED) एड में द्रविड़ ने अपनी शांत छवि से बिल्कुल हटकर बेहद गुस्से वाला रोल निभाया था, जिसमें वह ट्रैफिक में गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए चिल्लाते हैं “इंदिरा नगर का गुंडा हूं मैं.” द्रविड़ का वह गुस्सैल अवतार सोशल मीडिया पर जबरदस्त मीम मटेरियल बना था.

फ्लाइट में द्रविड़ की इसी सादगी को देखकर फैंस पुराने विज्ञापन को याद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि रील लाइफ में भले ही वह खुद को ‘गुंडा’ कहें, लेकिन रियल लाइफ में वह जमीन से जुड़े और बेहद प्यारे इंसान हैं.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *