Headlines

ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल


बाजार से हरी और ताजी सब्जियां खरीदकर घर लाने वाले लोगों के लिए एक बेहद डरावनी खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप बाहर से सब्जी खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे. वीडियो में एक महिला सब्जी विक्रेता परवल को हरा और ताजा दिखाने के लिए उस पर हानिकारक केमिकल युक्त हरा रंग लगाती साफ नजर आ रही है. सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली इस हरकत का वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है.

ताजा और खूबसूरत दिखाने का जानलेवा खेल

इंटरनेट पर छाए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन पर सब्जी मंडी का नजारा है, जहां एक महिला हरे रंग की साड़ी पहने बैठी है. उसके पास बाल्टी में हरे रंग का केमिकल वाला पानी रखा हुआ है. महिला बाल्टी में रखे रंगीन पानी या केमिकल को हाथों में दस्ताने पहनकर परवल पर अच्छी तरह से लगा रही है, ताकि बासी और पीले दिख रहे परवल एकदम चमकदार, हरे और ताजे दिखने लगें.

रंग लगाने के बाद वह इन परवलों को अलग ढेर में इकट्ठा करती जाती है, ताकि लोग इन्हें ताजा समझकर ऊंचे दामों पर खरीद लें.

सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं ये रंग

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सब्जियों को चमकदार और हरा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इन केमिकल रंगों (जैसे मैलाकाइट ग्रीन) में जहरीले तत्व होते हैं. यह केमिकल सीधे इंसान के लीवर, किडनी और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं. लंबे समय तक ऐसी रंगी हुई सब्जियों का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, लोग बोले- “यह सीधा-सीधा जहर बेचना है”

यह वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स सब्जी विक्रेताओं की इस जालसाजी पर बुरी तरह भड़क गए हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा… “पैसे कमाने के चक्कर में लोग दूसरों की जान से खेल रहे हैं, ऐसे मिलावटखोरों को तुरंत जेल भेजना चाहिए.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”सब्जियां खरीदने से पहले अब उन्हें पानी में डालकर जांचना जरूरी हो गया है, इंसानियत पूरी तरह खत्म हो चुकी है.” वहीं एक और यूजर ने सलाह दी… “अगर सब्जी बहुत ज्यादा चमकदार और असामान्य रूप से हरी दिखे, तो उसे खरीदने से बचें.”

आसान घरेलू तरीका: कैसे पहचानें रंगी हुई सब्जी?

कपास (Cotton) टेस्ट: रुई के एक छोटे टुकड़े को पानी या तरल पैराफिन में भिगोएं और सब्जी के बाहरी हिस्से पर रगड़ें. अगर रुई पर हरा रंग लगता है, तो समझ जाएं कि सब्जी पर केमिकल का रंग लगाया गया है.

पानी में भिगोना: सब्जी को थोड़ी देर के लिए सादे पानी में डुबोकर रखें. यदि पानी का रंग हरा होने लगे, तो उसमें मिलावट है.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *