Headlines

दलेर मेहंदी के विवाद पर आया सेलेब्स का रिएक्शन, शिल्पा शेट्टा से शान तक ने कही ये बात


नवरात्रि के दौरान उत्तराखंड में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद के बीच उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से समर्थन मिल रहा है. मीका सिंह के बाद अब सिंगर हर्षदीप कौर, शान और अलीशा चिनॉय ने भी दलेर मेहंदी का पक्ष लिया है. इनके अलावा कपिल शर्मा, नील नितिन मुकेश और पलाश सेन भी उनके समर्थन में सामने आए हैं.

कैसे शुरू हुआ विवाद?
ये विवाद तब शुरू हुआ, जब उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर ही दलेर मेहंदी से सवाल-जवाब किए. मंत्री ने उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सिंगर लिप-सिंकिंग कर रहे थे. ये आरोप भी लगाया गया कि वो शराब के नशे में थे.

दलेर मेहंदी के समर्थन में सबसे पहले सामने आने वालों में मीका सिंह भी शामिल थे. उन्होंने शराब पीने के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि उनके भाई पिछले दो साल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. इसके बाद कई अन्य सेलेब्स ने भी मीका की बात का समर्थन किया और दलेर मेहंदी के पक्ष में अपनी आवाज उठाई.

हर्षदीप कौर और शान ने दलेर मेहंदी को बताया दिग्गज सिंगर
मीका सिंह के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंगर हर्षदीप कौर ने कहा कि परफॉर्मेंस वाले दिन दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं रही होगी. उन्होंने लिखा, ‘दलेर पाजी एक दिग्गज हैं. ऐसा लग रहा है कि उस दिन उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, वरना जब वो स्टेज पर होते हैं, तो सिर्फ गाते नहीं, बल्कि दहाड़ते हैं!’

वहीं, सिंगर शान ने लिखा, ‘दलेर पाजी असली रॉकस्टार हैं! उन्होंने दुनिया को दिखाया है कि रॉक कैसे करते हैं और कैसे दहाड़ते हैं!’

दलेर मेहंदी के विवाद पर आया सेलेब्स का रिएक्शन, शिल्पा शेट्टा से शान तक ने कही ये बात

शिप्ला शेट्टी ने किया सपोर्ट
एक्ट्रेस शिप्ला शेट्टी ने लिखा, ‘दलेर पाजी हमारे सबसे टैलेंटेड सिंगर्स में से एक हैं. ये देखकर बेहद दुख होता है कि लोग उनकी काबिलियत पर सवाल उठा रहे हैं. भगवान उन्हें इस मुश्किल वक्त से उबरने की ताकत दें.’

दलेर मेहंदी के विवाद पर आया सेलेब्स का रिएक्शन, शिल्पा शेट्टा से शान तक ने कही ये बात

अलीशा चिनॉय ने दलेर मेहंदी की आलोचना पर उठाए सवाल
सिंगर अलीशा चिनॉय ने दलेर मेहंदी के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सिंगर के साथ किए गए व्यवहार पर सवाल उठाए. अलीशा ने लिखा, ‘दलेर मेहंदी ने अपने दमदार और जोश से भर देने वाले म्यूजिक से लोगों का दिल जीता है. उन्हें किसी के सामने यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि वह गा सकते हैं और न ही उन्हें किसी की मंजूरी की जरूरत है.’

दलेर मेहंदी के विवाद पर आया सेलेब्स का रिएक्शन, शिल्पा शेट्टा से शान तक ने कही ये बात

कपिल शर्मा ने सेहत का किया जिक्र
कपिल शर्मा ने लिखा, ‘दलेर मेहंदी पाजी की एक गंभीर सर्जरी हुई थी, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है. हमें बस एक-दूसरे के प्रति थोड़ा दयालु होने की जरूरत है. हम नहीं जानते कि कोई इंसान किस दौर से गुजर रहा है.’

दलेर मेहंदी के विवाद पर आया सेलेब्स का रिएक्शन, शिल्पा शेट्टा से शान तक ने कही ये बात

नील नितिन मुकेश ने दलेर मेहंदी के परिवार को दिया प्यार
एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी दलेर मेहंदी और उनके परिवार के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पूरे परिवार के लिए प्यार और सम्मान. पाजी, आप सभी कितने खूबसूरत और गरिमामय कलाकार परिवार हैं.’

दलेर मेहंदी के विवाद पर आया सेलेब्स का रिएक्शन, शिल्पा शेट्टा से शान तक ने कही ये बात

पलाश सेन बोले- दलेर मेहंदी कभी शराब नहीं पीते
सिंगर पलाश सेन ने भी दलेर मेहंदी के समर्थन में एक भावुक पोस्ट साझा किया. पलाश ने लिखा, ‘प्रिय दलेर, दुनिया के लिए आप एक दिग्गज, एक अग्रणी कलाकार और भांगड़ा के बादशाह हैं, जिन्होंने दुनियाभर के लाखों लोगों को खुशी दी और यादगार संगीत बनाया. लेकिन मेरे लिए आप सिर्फ मेरे भाई हैं—एक ऐसे इंसान, जिनका दिल बहुत बड़ा और दूसरों के प्रति बेहद दयालु है.’

पलाश ने लिखा, ‘हर किसी का दिन खराब हो सकता है या तबीयत बिगड़ सकती है. दिग्गज कलाकार भी बीमार पड़ सकते हैं, लेकिन वे अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते और कार्यक्रम में पहुंचते हैं. आप भी वहां पहुंचे और अपना बेस्ट देने की कोशिश की.’

अपनी पोस्ट की आखिरी स्लाइड में पलाश सेन ने शराब पीने के आरोप पर साफ शब्दों में कहा, ‘दलेर पाजी शराब को हाथ तक नहीं लगाते. उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया और न कभी करेंगे.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *