सर्दियों में पार्टी में जाने का प्लान हो, तो सबसे बड़ी परेशानी होती है कि ऐसा क्या पहनें जो देखने में स्टाइलिश भी लगे और ठंड से भी बचाए. कई बार लोग अच्छे लुक के लिए हल्के कपड़े पहन लेते हैं, जिससे ठंड लगने लगती है. वहीं, ज्यादा गर्म कपड़े पहनने पर मनचाहा लुक नहीं मिल पाता. ऐसे में जरूरत है ऐसे आउटफिट चुनने की, जिन्हें पहनकर आप आराम से पार्टी एंजॉय कर सकें. वेलवेट ड्रेस से लेकर ब्लेजर और लॉन्ग कोट तक, सर्दियों में कई ऐसे विकल्प हैं जो आपके पार्टी लुक को खास बना सकते हैं.
वेलवेट ड्रेस में मिलेगा क्लासी लुक
सर्दियों की पार्टी के लिए वेलवेट ड्रेस एक अच्छा ऑप्शन है. इसका कपड़ा थोड़ा मोटा होता है और इसकी चमक लुक को खास बनाती है. आप ब्लैक, मैरून, नेवी ब्लू या एमराल्ड ग्रीन रंग की वेलवेट ड्रेस चुन सकती हैं. शाम की पार्टी या डिनर के लिए ये रंग अच्छे लगते हैं. ड्रेस के साथ हील्स, छोटे ईयररिंग्स और एक अच्छा क्लच कैरी कर सकती हैं. अगर बाहर ज्यादा ठंड है, तो इसके ऊपर लॉन्ग कोट या शॉल पहनें. इससे आपका लुक भी बना रहेगा और ठंड से बचने में भी मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें : काली साड़ी के साथ इन चूड़ियों से सजाएं अपनी कलाई, कमाल की है मैचिंग
ब्लेजर और ट्राउजर से बनाएं स्टाइलिश लुक
अगर आप ज्यादा भारी कपड़े पहनना पसंद नहीं करतीं, तो ब्लेजर और ट्राउजर का कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं. यह ऑफिस पार्टी, दोस्तों के साथ डिनर या किसी कैजुअल फंक्शन के लिए अच्छा विकल्प है. ब्लैक ट्राउजर के साथ सफेद, बेज या किसी गहरे रंग का ब्लेजर पहन सकती हैं. इसके अंदर फुल स्लीव टॉप या हल्का गर्म इनर पहनें. साथ में बूट्स या बंद जूते पहनने से लुक पूरा लगेगा. चाहें तो बेल्ट और छोटे ईयररिंग्स से अपने आउटफिट को और खास बना सकती हैं. ठंड ज्यादा होने पर ब्लेजर के नीचे थर्मल इनर पहने
लॉन्ग कोट और स्वेटर ड्रेस से पाएं विंटर लुक
सर्दियों में स्वेटर ड्रेस और लॉन्ग कोट का कॉम्बिनेशन भी काफी अच्छा लगता है. स्वेटर ड्रेस के साथ लॉन्ग बूट्स पहन सकती हैं. ऊपर से कोट पहनने पर आउटफिट स्टाइलिश दिखता है और शरीर को गर्म रखने में भी मदद मिलती है. ब्लैक, ब्राउन, बेज और ग्रे जैसे रंग आसानी से दूसरे कपड़ों के साथ मैच हो जाते हैं.
अगर आपको ड्रेस पहनना पसंद नहीं है, तो गर्म टॉप के साथ जींस और लॉन्ग कोट भी चुन सकती हैं. इसके साथ स्कार्फ, मफलर या हल्के दस्ताने कैरी करें. कपड़े चुनते समय पार्टी की जगह और मौसम का ध्यान रखें. खुले स्थान पर होने वाली पार्टी के लिए गर्म इनर और बंद जूते ज्यादा आरामदायक रहते हैं.
यह भी पढ़ें :Traditional Indian Sarees: स्टाइलिश और ग्रेसफुल दिखने का सीक्रेट, हर महिला के पास होनी ही चाहिए ये 10 साड़ियां
