Headlines

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?


अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कई लोग FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं. जिसमें एक लंब-संब रकम को बैंक खाते में बतौर एफडी जमा कर दिया जाता है और इस पर बैंक ब्याज देता है. लेकिन हर बैंक अपने ग्राहक को अलग- अलग ब्याज दर देता है. ऐसे में अगर आप एक साल के लिए 1 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करना चाहते हैं, तो अलग-अलग बैंक अलग ब्याज दरें दे रहे हैं.

द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक एक साल की FD पर 7.25% तक का ब्याज दे रहे हैं. वहीं SBI, HDFC और ICICI जैसे बड़े बैंकों की दरें इससे कम हैं.

कौन सा बैंक दे रहा कितना ब्याज?
यदि आप 1 लाख रुपये की FD करवाने का सोच रहे हैं, तो आइये बताते हैं कि स्मॉल फाइनेंस बैंक, प्राइवेट बैंक और सरकारी बैंकों में से, कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है? ये ब्याज दरें और अनुमानित मैच्योरिटी राशि पर आधारित हैं.

स्मॉल फाइनेंस बैंक

बैंक 1 साल की ब्याज दर मैच्योरिटी पर रकम
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25% 1,07,450 रुपये
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.25% 1,07,450 रुपये
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.10% 1,07,291 रुपये
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.00% 1,07,186 रुपये

प्राइवेट बैंक

बैंक 1 साल की ब्याज दर मैच्योरिटी पर रकम
एसबीएम बैंक इंडिया 7.10% 1,07,291 रुपये
बंधन बैंक 7.00% 1,07,186 रुपये
डीसीबी बैंक 6.90% 1,07,081 रुपये
आरबीएल बैंक 6.90% 1,07,081 रुपये
HDFC बैंक 6.25% 1,06,398 रुपये
ICICI बैंक 6.25% 1,06,398 रुपये
एक्सिस बैंक 6.25% 1,06,398 रुपये

सरकारी बैंक

बैंक 1 साल की ब्याज दर मैच्योरिटी पर रकम
बैंक ऑफ इंडिया 6.50% 1,06,660 रुपये
इंडियन ओवरसीज बैंक 6.50% 1,06,660 रुपये
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 6.40% 1,06,555 रुपये
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 6.25% 1,06,398 रुपये
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 6.25% 1,06,398 रुपये
बैंक ऑफ बड़ौदा 6.25% 1,06,398 रुपये
कैनरा बैंक 6.25% 1,06,398 रुपये

FD कराने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
एफडी केवल ऐसे ही नहीं करवा देना चाहिए, बल्कि इससे पहले कुछ जरूरी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए जैस कि, सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर बैंक न चुनें, FD से मिलने वाला ब्याज आपकी कर देनदारी को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में टैक्स का भी ध्यान रखें. सभी नियमों को ध्यान से पढ़ें जिसमें समय से पहले पैसा निकालने के नियम भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *