Headlines

कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या


उत्तर प्रदेश के कानपुर में बेहद भयावह मामला सामने आया है. जहां पहले एक शख्स को कार से टक्कर मारकर घायल किया और फिर उसके दोनों हाथों को शीशे में फँसाकर डेढ़ किमी तक कार पर दौड़ाया. इसके बाद आरोपियों ने उसे एक दुकान के आगे फेंक दिया और कार से कुचलकर फरार हो गए. जिससे युवक की मौत हो गई. ये पूरी घटना इलाके में लगे दर्जनभर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. 

ये घटना कानपुर के थाना हनुमंत विहार की बताई जा रही है, जहां अर्रा में रहने वाला 37 वर्षीय बीरू सिंह एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन का काम करता था. आरोप है कि कुछ दिन पहले उसका इलाके के एक शख्स के साथ विवाद हुआ था. मंगलवार की रात जब बीरू दशहरा का मेला देखकर लौट रहा था इसी दौरान आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ उसे रोक लिया और कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया. 

‘भाषा अनेक, भाव एक’ के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’

कार के शीशे में हाथ फंसाकर सड़क पर दौड़ाया

आरोप है कि बीरू को घायल करने के बाद, आरोपियों ने उसके दोनों हाथों को कार की खिड़कियों में फँसाकर शीशे बंद कर दिया और उसे कार की छत पर डालकर डेढ़ किमी तक दौड़ाया, इस बीच बीरू दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन, उनका दिल नहीं पसीजा. इसके बाद आरोपियों ने उसे एक दुकान के आगे सड़क पर फेंक दिया और कार से कुचलकर मौके से फ़रार हो गए. 

परिजन बेहद गंभीर हालत में बीरू को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दिल दहला देने वाली इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया हैं. ये पूरी वारदात इलाके में लगे दर्जनभर सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. ये तस्वीरें इतनी भयावह है कि जिसने भी इसे देखा उसकी रूह कांप उठी. 

पुलिस की कार्रवाई पर परिजनों ने उठाए सवाल

परिजनों ने हनुमंत विहार थाना पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं और पुलिस पर गलत FIR दर्ज़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कई सीसीटीवी और उनके द्वारा अपहरण कर हत्या की तहरीर दिए जाने के बावजूद भी पुलिस ने दुर्घटना की FIR दर्ज कर आरोपयों को बचाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने थाना प्रभारी हनुमंत विहार राजीव सिंह पर आरोपियों से मिलीभगत के आरोप लगाए और न्याय मिलने तक शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है. 

पुलिस का कहना है कि 21 अक्टूबर को थाना हनुमंत विहार पर एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि उनके छोटे भाई की अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई है. उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा विवेचना प्रचलित है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में भी जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

यूपी में सुबह-शाम सर्दी का एहसास, दिन में धूप, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *