Headlines

छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल


दीवाली और छठ का त्योहार पास आ गया है और हर दिन लोग अपने घर के लिए रवाना हो रहे हैं. इस दौरान ट्रेन से लेकर बस और फ्लाइटों तक के टिकट मिलना मुश्किल हो जाते हैं. लेकिन भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखता है, इसलिए रेलवे ने बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. कई स्पेशल ट्रेनें चलनी शुरू भी हो गई है.

इसी कड़ी में रेलवे ने एक नहीं बल्कि दो वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को दिल्ली से पटना के बीच चलाने का फैसला किया है. पहली वंदे भारत ट्रेन जो कि 21 अक्टूबर से चलाई जा रही है. इस ट्रेन को 21 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलाया जाएगा. वहीं दूसरी वंदे भारत ट्रेन जो कि दिल्ली से पटना के बीच चलाई जाने वाली है. जानिए इस ट्रेन से जुड़ी सारी जानकारी.

ट्रेन का टाइमटेबल देखें

ट्रेन नंबर 02254 नई दिल्ली से सुबह के समय 8 बजकर 35 मिनट पर चलाई जाएगी. ये ट्रेन कई मुख्य स्टेशनों पर भी रुकेगी. इन स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री भी टिकट बुक कर सकते हैं और इस ट्रेन का लाभ ले सकते हैं. 

  • अलीगढ़ जंक्शन
  • कानपुर सेंट्रल
  • प्रयागराज जंक्शन
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के साथ कई स्टेशन शामिल हैं. 

पटना से दिल्ली का समय जानें के समय की बात करें तो  ट्रेन नंबर 02253 पटना जंक्शन से सुबह से समय 10 बजे चलेगी. ये ट्रेन भी कई जरूरी स्टेशनों पर रुकेगी जैसे…

  • आरा जंक्शन
  • बक्सर
  • पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
  • प्रयागराज जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा.

टिकट कैसे करें बुक?

  • सबसे पहले आप IRCTC की वेबसाइट पर जाए और अपना अकाउंट लॉगिन करें.
  • इसके बाद नई दिल्ली से पटना का ऑप्शन चुनें.
  • अब आपको सफर की तारीख डालनी होगी और उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट देखें.
  • इसके बाद वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का नंबर डालें और किराया भी चेक कर लें.
  • फिर अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से क्लास चुन लें.
  • अब केवल आपको ऑनलाइन पेमेंट करना है और टिकट का कन्फॉर्मेशन चेक कर लें.

कब से चलाई जाएगी ट्रेन?

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 02254 नई दिल्ली से पटना के लिए चलाई जाएगी. इसकी तारीख की बात करें तो ये ट्रेन आज यानी 22 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को चलेगी. यानी दिल्ली से पटना जाने वाले यात्रियों को एक तेज विकल्प मिल गया है.

वापसी की तारीख जानें

इसके साथ ही वापसी के लिए ट्रेन नंबर 02253 पटना से नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी. ये ट्रेन 23 और 24 अक्टूबर 2026 को चलाई जाएगी.

सफर से पहले करें ये जरूरी काम

सफर से पहले ही आप ट्रेन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके ले लें. 

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *