Headlines

बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला


बिहार में कल (23 अक्टूबर, 2026) आठ सीटों पर एमएलसी का चुनाव है. इस बीच आरजेडी की ओर से चुनाव रद्द करने की मांग कर दी गई है. मामला फर्जी शिक्षक वोटरों से जुड़ा हुआ है. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी के प्रत्याशी संजीव सिंह ने दस्तावेजों के साथ फर्जी शिक्षक वोटर्स का मामला उठाया. उन्होंने चुनाव रद्द कर जांच करने और उसके बाद चुनाव कराने की मांग की है.

एबीपी न्यूज़ से गुरुवार को बातचीत में कहा कि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार 16,800 वोटर बने हैं. जांच में पता चला 6,500 फर्जी शिक्षक वोटर हैं. इन 6,500 का नाम चुनाव आयोग को दिया गया. 5,200 फर्जी शिक्षक वोटर्स के नाम हटे. अभी भी 1,200 के आसपास फर्जी वोटर हैं.

विभिन्न कॉलेजों की ओर से की गई शिकायत

फर्जी शिक्षक वोटर्स के नाम को हटाने के लिए विभिन्न कॉलेजों की ओर से चुनाव आयोग में शिकायत की जा रही है. जब पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की आधिकारिक मतदाता सूची प्राप्त हुई तो उसका मिलान कॉलेजों के आधिकारिक सेवा रिकॉर्ड से किया गया. जांच में पाया गया कि बड़ी संख्या में मतदाता सूची में दर्ज नाम कॉलेजों में कार्यरत ही नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार: ‘राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…’, BJP ने ऐसा क्यों कहा?

कई कॉलेजों में पाए गए फर्जी वोटर्स

उन्होंने एसटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन का दस्तावेज दिखाते हुए कैमरे पर कहा कि यहां 31 फर्जी वोटर पाए गए हैं. इसके बाद भी इनका नाम नहीं काटा गया. एक और कॉलेज के दस्तावेज को कैमरे पर दिखाते हुए कहा कि यहां 31 फर्जी वोटर पाए गए. इसके बाद भी इन फर्जी वोटरों का नाम नहीं काटा गया.

आरजेडी नेता ने वोट चोरी का लगाया आरोप

उन्होंने संत कबीर कॉलेज का दस्तावेज कैमरे पर दिखाया और कहा कि यहां 150 फर्जी वोटर हैं. आरजेडी प्रत्याशी ने दावा किया कि ये सभी दस्तावेज ओरिजिनल हैं. अधिकारियों के सिग्नेचर हैं, मुहर है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ये वोट चोरी का मामला है.

चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि है अलग-अलग कॉलेजों से फर्जी शिक्षक वोटर्स के संबंध में कोई भी शिकायत इलेक्शन कमीशन के पास नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- ‘महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…’, RJD का बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *