- पोको X8 प्रो में Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर, वनप्लस में Snapdragon.
- वनप्लस Nord CE 6 में 144Hz डिस्प्ले; पोको में Dolby Vision सपोर्ट.
- वनप्लस Nord CE 6 में 8000mAh बैटरी, पोको में तेज 100W चार्जिंग.
- वनप्लस Nord का 32MP सेल्फी कैमरा बेहतर; पोको X8 प्रो सस्ता.
आजकल स्मार्टफोन चुनते समय कीमत और ब्रांड के साथ फोन परफॉर्मेंस, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी पर भी ध्यान देना जरूरी है. OnePlus Nord CE 6 और Poco X8 Pro इसी सेगमेंट के दो ऐसे स्मार्टफोन हैं, जिनकी खूबियां एक-दूसरे से अलग हैं. जहां एक फोन बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले पर फोकस करता है. वहीं दूसरे में दमदार प्रोसेसर और तेज चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऐसे में अगर आप इन दोनों में से कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कि किस फोन में ज्यादा बेहतर फीचर्स औॅर टेक्नोलॉजी पैकेज मिलता है.
किस फोन में ज्यादा बेहतर फीचर्स मिलते हैं?
Poco X8 Pro में MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट दिया गया है, जबकि OnePlus Nord CE 6 में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है. इन दोनों में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है. Poco में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज भी मिलती है, जबकि OnePlus में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है.
किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज मिलता है?
OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद महसूस हो सकता है. वहीं Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Dolby Vision, HDR10+ और 12-bit कलर सपोर्ट मिलता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स है, जबकि OnePlus में यह 3600 निट्स बताई गई है.
बैटरी और चार्जिंग में किसकी ताकत ज्यादा?
बैटरी क्षमता के मामले में OnePlus Nord CE 6 आगे है. इसमें 8000mAh की बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. Poco X8 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है, लेकिन इसकी 100W चार्जिंग कम समय में फोन चार्ज करने में मदद कर सकती है.OnePlus में बायपास चार्जिंग का फीचर भी है, जो इस्तेमाल के दौरान हीट कम करने के लिए बनाया गया है. यह दोनों फोन 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करते हैं.
यह भी पढ़ें – भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग में कौन आगे?
Poco X8 Pro में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. इसका मेन कैमरा 4K में 60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. वहीं OnePlus Nord CE 6 में 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है. इसमें रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps तक की जा सकती है. सेल्फी और फ्रंट वीडियो के मामले में OnePlus आगे है. इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है, जो 4K में 30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. Poco में 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p तक सीमित है.
OnePlus Nord CE 6 और Poco X8 Pro की कीमत
OnePlus Nord CE 6 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है. वहीं, Poco X8 Pro की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है. वहीं सॉफ्टवेयर के मामले में दोनों फोन Android 16 पर काम करते हैं, लेकिन इनमें अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम मिलते हैं. Poco X8 Pro में HyperOS दिया गया है, जबकि OnePlus Nord CE 6 में OxygenOS मिलता है.
यह भी पढ़ें – Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
