Headlines

‘कांग्रेस के मुश्किल समय में…’ सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान


कांग्रेस के पूर्व सांसद आनंद शर्मा ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आगामी पुस्तक ‘बेलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन को लेकर उत्साह जाहिर किया. उन्होंने कहा, उनके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात रही है. मुश्किल समय में उन्होंने जिस तरह कांग्रेस को संभाला, उनके उस संघर्ष और बड़े योगदान को मैं करीब से समझता हूं.

शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘उनके साथ करीब से काम करने का सौभाग्य मुझे मिला है और संकट के समय में कांग्रेस का नेतृत्व करने में उनके संघर्षों, बलिदानों और विशाल योगदान को मैं अच्छी तरह जानता हूं मुझे उनकी यादों (संस्मरणों) वाली किताब को पढ़ने का बेसब्री से इंतजार है.’

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथात्मक पुस्तक बेलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव की पहली प्रतियां पहुंच चुकी हैं. 79 वर्षीय सोनिया गांधी को इसकी आधिकारिक वैश्विक रिलीज से पहले इस बहुप्रतीक्षित पुस्तक की पहली प्रति सौंपी गई. प्रकाशकों ने जब उन्हें हार्डबाउंड प्रतियां भेंट कीं तो सोनिया गांधी ने मुस्कुराते हुए कहा, आप बहुत भारी वजन उठा रहे हैं. इसके बाद उन्हें पुस्तक की पहली प्रति मिठाई के एक डिब्बे के साथ दी गई.

10 नवंबर को जारी होगी पुस्तक

 कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया और अपनी आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का पहला लुक शेयर किया. यह किताब 10 नवंबर को जारी होने वाली है.

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हेलो एवरीवन, मैं आप सभी के साथ यह पल साझा करते हुए वास्तव में आभारी हूं, ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक. यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की जगह खोजने की कहानी है. मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं. यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनेपन की जगह खोजने की कहानी है. मैं इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *